11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में कोरोना के 640 नए मामले, केरल में 265, देखिए किस...

देश में कोरोना के 640 नए मामले, केरल में 265, देखिए किस राज्य में कितने बढ़े केस

Published on

नई दिल्ली

देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस इन्फेक्शन के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ओमीक्रॉन वैरिएंट के नए सब वैरिएंट JN.1 को संक्रमण के मामलों में तेजी के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को देशभर में कोरोना संक्रमण के 640 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही ऐक्टिव केस यानी कोरोना के वे मरीज जो अभी ठीक नहीं हुए हैं, उनकी संख्या बढ़कर 2997 हो गई है। केरल में एक और मरीज की मौत हुई है। गुरुवार को देशभर में कोरोना से 6 मौतें हुईं जो पिछले 7 महीनों में किसी एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

भारत में अबतक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4.5 करोड़ से ज्यादा (4,50,07,212) हो गए हैं। इनमें से 4,44,70,887 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए। इस तरह कोरोना से ठीक होने वालों की दर यानी रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत है। देश में अबतक कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,33,328 हो गया है। संक्रमण के औसतन 100 मामलों में कम से कम एक मरीज की मौत हुई है। केस फैटलिटी रेट 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देशभर में अबतक कोरोना वैक्सीन की 220.67 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है।

केरल में 265 नए केस, 1 मरीज की मौत
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 265 नए मामले सामने आए। वहीं, एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई। राज्य में ऐक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2,606 हो गई है। केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से एक मरीज की मौत हुई। इसी के साथ बीते तीन वर्षों में कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72,060 हो गई है।

मौत के मामलों का बढ़ना बढ़ा रहा चिंता
चिंता बढ़ाने वाली बात ये है कि एक दिन पहले गुरुवार को देशभर में कोरोना से 6 मरीजों की मौत हुई। इनमें 3 मौतें केरल में और एक-एक मौत कर्नाटक और पंजाब में हुई हैं। केरल में शुक्रवार को भी एक मरीज की मौत हुई। करीब 7 महीने बाद किसी एक दिन में कोरोना से इतनी मौतें हुई हैं। संक्रमण के मामलों में इजाफा के ट्रेंड पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसे नई लहर कहा जाए या नहीं, इसके लिए कुछ और दिनों का इंतजार किया जाना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 को भी ‘वैरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट’ करार दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं लेकिन ऐहतियात बरतें।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...