11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में 6 साल में 8 हजार लोग बन चुके हैं आवारा...

दिल्ली में 6 साल में 8 हजार लोग बन चुके हैं आवारा कुत्तों का शिकार, डरा रहे हैं ये आंकड़े

Published on

नई दिल्ली

लुटियंस जोन के तुगलक रोड इलाके में शनिवार को कुत्तों के हमले में डेढ़ साल की एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद भी एनडीएमसी के पास कुत्तों के आतंक पर रोक लगाने के लिए स्टरलाइजेशन के अलावा कोई खास इंतजाम नहीं है। पिछले 6 साल में एनडीएमसी एरिया में 7978 लोग कुत्तों के शिकार हुए हैं। एनडीएमसी के पास आवार कुत्तों को पकड़ने के लिए न तो कोई पर्याप्त टीम है और न ही डॉग कैचर गाड़ियां हैं। कुत्तों को पकड़ने का कमान एनडीएमसी ने दो एनजीओ को सौंप रखा है।

हर साल बढ़ रहे कुत्तों के हमले के मामले
आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए एनडीएमसी के पास न तो पर्याप्त डॉग कैचर टीम है और न ही डॉग कैचर गाड़ियां हैं। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए भी एनडीएमसी के पास कोई खास टीम नहीं है। इन्हें पकड़ने के लिए एनडीएमसी के पास हायर की गई एक कैटल कैचर वीइकल है, जिसका कॉन्ट्रैक्ट जनवरी में खत्म हो गया था। वर्तमान में एनडीएमसी के पास कोई कैटल कैचर वीइकल भी नहीं है। मैन पावर की कमी के चलते घटनाएं बढ़ रही हैं। कुत्तों के स्टरलाइजेशन के लिए एनडीएमसी ने दो गैर-सरकारी संस्थाओं को कॉन्ट्रैक्ट दे रखा है।

अफसरों को थी डॉग शेल्टर की जानकारी
तुगलक रोड में जिस जगह कुत्तों ने डेढ़ साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला, वहां लंबे समय से अस्थायी डॉग शेल्टर चल रहा था। यह जानकारी एनडीएमसी के पब्लिक हेल्थ विभाग को भी थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद पब्लिक हेल्थ विभाग के अफसरों पर सवाल खड़े रहे हैं कि जब अफसरों को इस अस्थायी डॉग शेल्टर के बारे में जानकारी थी, तो उन्होंने उसे हटाया क्यों नहीं?

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...