10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयपेट में दर्द और उल्टियां... दिल्ली के सरकारी स्कूल में जूस पीने...

पेट में दर्द और उल्टियां… दिल्ली के सरकारी स्कूल में जूस पीने से 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-7 में स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय के मिड डे मील में जूस पीने से करीब 50 बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने के बाद बच्चों को अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जूस पीने के बाद पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई, जिसके बाद सभी को हॉस्पिटल में ले जाया गया है। यह इलाका साउथ वेस्ट जिले के सागरपुर थाना इलाके में आता है। स्कूल पर पुलिस टीम पहुंच गई है और छानबीन कर रही है। उधर जैसे ही बच्चों के बीमार होने की सूचना उनके पेरेंट्स को मिली काफी संख्या में लोगों की भीड़ वहां पर इकट्ठा हो गई।

मौके पर तुरंत सूचना पाकर पीसीआर और स्थानीय थाना की पुलिस की टीम पहुंच गई। एसएचओ भी पहुंच गए और स्थानीय विधायक भी पहुंचे। जिन बच्चों की तबीयत खराब हो रही थी उन्हें हरी नगर के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के अलावा और दूसरी अस्पतालों में ले जाया गया। लेकिन अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार जो 40 से 50 बच्चे बीमार हुए हैं उनमें से किसी की भी तबीयत ज्यादा सीरियस नहीं बताई जा रही है। किसी के पेट में दर्द, किसी की उल्टी, किसी का जी मिचलाना। इस तरह से शिकायत है।

इनमें से एक बच्चे ने बताया कि जो जूस उन्हें दिया गया था वह एक्सपायरी था। जब उसने पिया तो अच्छा नहीं लगा तो उसने फेंक दिया। लेकिन जिन बच्चों ने पी लिया वह बीमार हो गए। अभी इस मामले में साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी मनोज सी ने कहा है की छानबीन की जा रही है और जल्द जांच के बाद पूरे मामले की जानकारी उपलब्ध कराएंगे

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...