6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहने से हादसा,...

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहने से हादसा, 12 लोग बचाए गए, कई मलबे में फंसे

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक मकान ढहने बड़ा हादसा हुआ है. इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया और मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. हादसा होने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता के लिए पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी हैं. दिल्ली फायर ब्रिगेड को आज सुबह 9.11 बजे इमारत ढहने के संबंध में कॉल आई. यह हादसा ऐसे वक्त में हुआ है, जब राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश जारी है.

बता दें कि ढहने वाली बिल्डिंग करीब 25 वर्ग गज क्षेत्र में फैली हुई थी, जो पुरानी थी. हादसे केव बाद अब तक 12 लोगों को बचाया जा चुका है.पिछले महीने इसी तरह की एक घटना में, दिल्ली के मॉडल टाउन में भारी बारिश के दौरान पुनर्निर्माण के लिए ध्वस्त की जा रही एक जर्जर इमारत के ढहने से तीन लोग घायल हो गए थे.

आतिशी ने जताया दुख
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार आतिशी ने घटना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “करोल बाग इलाके में मकान गिरने का ये हादसा बेहद दुखद है. मैंने जिला अधिकारी को आदेश दिए हैं कि वहां रहने वाले लोगों और पीड़ितों की हर संभव मदद करें, कोई घायल है तो उसका इलाज कराएं और इस हादसे के कारणों का पता लगाएं. हादसे को लेकर निगम मेयर से भी बात हुई हैं. इस साल बहुत बारिश हुई है, सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील है कि निर्माण से जुड़े किसी भी हादसे की कोई भी आशंका हो तो तुरंत प्रशासन और निगम को बताएँ, सरकार तुरंत आपकी मदद करेगी.”

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...