8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराष्ट्रीयछापे के बाद पूछताछ की बारी... शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने...

छापे के बाद पूछताछ की बारी… शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने आरोपियों को भेजा समन

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में आबकारी नीति बदलकर कथित भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) बड़ी तेजी से कार्रवाई करी है। एजेंसी ने शुक्रवार को उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर 14 घंटे की छापेमारी की और अगले ही दिन शनिवार को मामले में अन्य आरोपियों को समन भेज दिया है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में आबकारी नीति लागू करने के दौरान कथित तौर पर किए गए भ्रष्टाचार के मामले में कुछ आरोपियों को पूछताछ के लिए शनिवार को समन भेजा। उन्होंने बताया कि दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री सह आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित 31 स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेजों की जांच भी तेजी से हो रही है।

धड़ाधड़ हो रही है जब्त सामानों की जांच
अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ-साथ बैंक में लेन-देन की जांच एक बार पूरी होने के बाद अन्य आरोपियों को भी समन भेजे जाएंगे। बड़ी बात है कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी एंट्री हो रही है। सीबीआई ने दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर जो प्राथमिकी दर्ज की है, उसकी कॉपी स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश की गई और अब वही कॉपी ईडी को भी दी जाएगी। ईडी इस मामले को मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से परखेगी।

31 ठिकानों पर पड़े थे सीबीआई छापे
गौरतलब है कि सीबीआई ने शुक्रवार को सिसोदिया के आवास के साथ-साथ कुछ नौकरशाहों और कारोबारियों के ठिकानों सहित 31 स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। आम आदमी पार्टी (आप) ने छापेमारी की कार्रवाई की निंदा की। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि एजेंसी को उनकी पार्टी के नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए ऊपर से निर्देश दिए गए हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आबकारी नीति पर दिल्ली सरकार को पाक साफ होने को लेकर चुनौती दी।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...