5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली से इजरायल जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट डायवर्ट, मिसाइल अटैक...

दिल्ली से इजरायल जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट डायवर्ट, मिसाइल अटैक के बीच अबू धाबी की तरफ घुमाया प्लेन

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली से इजरायल जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को अचानक अबु धाबी की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि तेल अवीव के एयरपोर्ट के पास मिसाइल अटैक हुआ था। बताया जा रहा है कि प्लेन दिल्ली वापस लौटेगा।

दरअसल, फ्लाइट AI139 बोइंग 787 फ्लाइट अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी, तभी अचानक निर्धारित लैंडिंग से लगभग एक घंटे पहले यह घटना घटी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक विमान दिल्ली वापस लौटेगा।फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से संकेत मिल रहा है कि विमान के जॉर्डन के हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने के दौरान डायवर्जन का निर्णय लिया गया था।

इजरायल ने सस्पेंड की तेल अवीव एयरपोर्ट की सभी उड़ानें
पूरा वाकया आज (4 मई) हुआ है। इस घटना के देखते हुए रविवार को तेल अवीव से दिल्ली के लिए निर्धारित वापसी की उड़ान रद्द कर दी गई है। एयर इंडिया ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। घटना ऐसे समय में हुई है, जब यमन से प्रोजेक्टेड मिसाइल के प्रभाव के बाद तेल अवीव हवाई अड्डे ने अस्थायी रूप से सभी उड़ानों को सस्पेंड कर दिया है।

हूती विद्रोहियों ने किया बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला
दरअसल, यमन के हूती वद्रोहियों ने तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर आज बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। इसे देखते हुए ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खास बैठक भी बुलाई है। इस मीटिंग में नेतन्याहू इजरायली डिफेंस फोर्स के अधिकारियों से इस बात को लेकर चर्चा करेंगे की हूती विद्रोहियों के खिलाफ क्या एक्शन लिया जाए।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...