20.3 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयAir india की दिल्ली से सिडनी जा रही फ्लाइट ने हवा में...

Air india की दिल्ली से सिडनी जा रही फ्लाइट ने हवा में खाए झटके, कई यात्रियों को आईं चोटें

Published on

नई दिल्ली,

एयर इंडिया की दिल्ली से सिडनी जा रही फ्लाइट में अचानक तेज झटके लगने लगे. इसके चलते 7 यात्रियों को चोटें आई. इसके बाद क्रू ने फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक डॉक्टर और नर्स की मदद से फर्स्ट एड उपलब्ध कराया. बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट B787-800 ने दिल्ली से सिडनी के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन हवा में अचानक तेज झटके लगने लगे. ये झटके इतनी तेज थे कि इस दौरान 7 यात्रियों को चोटें आईं. इसके बाद उन्हें फ्लाइट में ही क्रू द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया.

एयर इंडिया द्वारा सिडनी में एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई. हालांकि, सिर्फ तीन यात्रियों को इसकी जरूरत पड़ी. लेकिन गनीमत रही कि किसी भी यात्री को हॉस्पिटल में भर्ती नहीं करना पड़ा. DGCA ने बताया कि हादसा मंगलवार को हुआ. घायल यात्रियों को सिडनी एयरपोर्ट पर मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई. हालांकि, किसी यात्री को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी.

विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है. एयर इंडिया की ओर से बताया गया, 16 मई 2023 को दिल्ली से सिडनी जा रही उड़ान AI302 में बीच हवा में अशांति का सामना करना पड़ा था. इससे यात्रियों को असुविधा हुई. लेकिन उड़ान ने सिडनी में सुरक्षित लैंडिंग की. इसके बाद यात्रियों को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई. हालांकि, किसी को एडमिट करने की जरूरत नहीं पड़ी. इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री को बिच्छू ने काट लिया था. यह घटना एयर इंडिया की नागपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में हुई थी.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...