13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयएयर इंडिया: कोर्ट में बोला शंकर मिश्रा- महिला ने अपनी सीट पर...

एयर इंडिया: कोर्ट में बोला शंकर मिश्रा- महिला ने अपनी सीट पर किया था पेशाब

Published on

नई दिल्ली,

एयर इंडिया के न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रहे विमान में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा ने अदालत में कहा कि उसने पेशाब नहीं किया बल्कि महिला ने खुद ही पेशाब किया था.दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मिश्रा के वकील ने दावा किया कि बुजुर्ग महिला ने स्वास्थ्य दिक्कतों की वजह से खुद पर ही पेशाब कर दिया था. वकील ने अदालत को बताया कि बुजुर्ग महिला 30 सालों तक भारतनाट्यम की डांसर रही है. भारतनाट्यम डांसर्स में पेशाब संबंधी दिक्कतें होना आम बात है.शंकर मिश्रा से पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी मांगने की दिल्ली पुलिस की याचिका पर अदालत की ओर से जारी नोटिस पर मिश्रा के वकील ने यह जवाब दिया है.

बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट मे शंकर मिश्रा की हिरासत मांगने की दिल्ली पुलिस की अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा के खिलाफ दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुनवाई के दौरान पुलिस ने कहा कि घटना के समय और उसके पहले के आचरण को देखना होगा. इसके बाद जांच के लिए पुलिस के बुलाने पर भी मिश्रा नहीं आया. वो कहां गया था? किससे मिला था? ये सब भी हमें जानना होगा. पुलिस ने कहा कि पूरी घटना की कड़ियां जोड़कर हमें पूरी घटना को स्टेब्लिश करना है.

7 जनवरी को बेंगलुरु से अरेस्ट हुआ था आरोपी
पुलिस ने 7 जनवरी को बेंगलुरु से आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया था. जानकारी के मुताबिक, घटना के 42 दिन बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका था. मुंबई का रहने वाला शंकर लगातार फरार चल रहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया था. बाद में पुलिस ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे अरेस्ट किया था.

महिला ने क्रू मेंबर की शिकायत भी की थी
महिला यात्री ने अपनी शिकायत में लिखा था, “मैं फ्लाइट AI102 पर अपनी बिजनेस क्लास यात्रा के दौरान हुई भयानक घटना के बारे में अपनी गहरी निराशा व्यक्त करने के लिए लिख रही हूं. यह मेरी अब तक की सबसे दर्दनाक उड़ान रही है. उड़ान के दौरान, दोपहर के भोजन के तुरंत बाद, लाइट बंद कर दी गई थी. जब मैं सोने की तैयारी कर रही थी, तभी नशे में धुत्त एक यात्री उनकी सीट पर आया और उसने पेशाब कर दी.

दूसरे यात्रियों ने उसे हटाने की कोशिश की फिर भी वह नहीं माना. उन्होंने एआई केबिन क्रू को इस घटना के प्रति असंवेदनशील बताया. उन्होंने कहा कि क्रू ने उन्हें केवल कपड़े बदलने के लिए बस एक जोड़ी पजामा और चप्पल दी, लेकिन हरकत करने वाले पुरुष यात्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.”

एयर इंडिया को DGCA का कारण बताओ नोटिस
एयर इंडिया में महिला के साथ हुई बदसलूकी मामले में DGCA कड़ा रुख दिखा रहा है. जोर देकर कहा गया है कि एयरलाइन ने समय रहते कोई एक्शन नहीं लिया था और जब DGCA ने सवाल-जवाब किए, तब जाकर इस मामले की जानकारी दी गई. इसी वजह से DGCA ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है.आपने अपना दायित्व ठीक तरह से नहीं निभाया है, लेकिन फिर भी न्यायिक प्रक्रिया को देखते हुए आपको जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय दिया जाएगा. उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...