9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयपूर्वी लद्दाख में सब ठीक नहीं...चीन के दावे पर आया भारत का...

पूर्वी लद्दाख में सब ठीक नहीं…चीन के दावे पर आया भारत का जवाब

Published on

नई दिल्ली

भारत ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के स्तर तक नहीं आई है और इसके लिए अभी कुछ कदम उठाए जाने बाकी हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने चीनी दूत सुन वेइदॉन्ग के दावे के कुछ दिन बाद यह टिप्पणी की है। वेइदॉन्ग ने कहा था कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति समग्र रूप से स्थिर है क्योंकि दोनों पक्षों ने जून 2020 में गलवान घाटी में हुईं झड़पों के आपात कदम उठाए, जिससे हालात सामान्य हो गए।

बागची से जब चीनी राजदूत की टिप्पणियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘स्थिति के पूरी तरह सामान्य होने के लिए कुछ कदम उठाए जाने की जरूरत है।’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत इस बात पर कायम है कि वह सीमा पर सामान्य स्थिति बहाल होने के लिए तनाव कम होने के बाद सैनिकों की वापसी की उम्मीद करता है, जिससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंध सामान्य होने का मार्ग प्रशस्त हो सके।

उन्होंने कहा, ‘हम वहां तक नहीं पहुंचे हैं। मैं यह नहीं कहना चाहूंगा कि स्थिति सामान्य है। कुछ सकारात्मक कदम उठाए गए हैं, लेकिन कुछ कदम अभी उठाए जाने बाकी हैं।’बागची ने पिछले महीने की गई विदेश मंत्री एस जयशंकर की उस टिप्पणी का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि पूर्वी लद्दाख में पेट्रोलिंग प्वाइंट-15 से भारत और चीन की सेनाओं का पीछे हटना सीमा पर ‘एक समस्या कम’ होने जैसा है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...