7.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में सभी प्राइमरी स्कूल बंद, बढ़ते पॉल्यूशन के बीच सरकार का...

दिल्ली में सभी प्राइमरी स्कूल बंद, बढ़ते पॉल्यूशन के बीच सरकार का फैसला

Published on

नई दिल्ली,

वायु प्रदूषण एक बार फिर दिल्ली-NCR का दम घोंट रहा है. स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है. इन स्कूलों को अगले आदेश ऑनलाइन क्लासेस पर शिफ्ट किया जा सकता है.

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में धुंध छाने और वायु गुणवत्ता में गिरावट देखते हुए शुक्रवार (15 नवंबर 2024) से दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) स्टेज-III के दिशानिर्देश लागू कर दिए गए हैं. आज 14 नवंबर को दिल्ली का AQI गुरुवार सुबह 428 पर पहुंच गया, जो इस मौसम में पहली बार ‘गंभीर’ की कैटेगरी में आ गया है.

दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल बंद
GRAP का चरण 3 तब लागू किया जाता है जब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) “गंभीर” स्तर पर पहुंच जाता है, जिसमें कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं में बदलाव की सिफारिश की जाती है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्राइमरी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा कर दी है.उन्होंने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ‘बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण, दिल्ली के सभी प्राथमिक विद्यालय अगले निर्देश तक ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर देंगे.’ यानी प्राइमरी स्कूलों में फिजिकल क्लासेस नहीं होंगी.

दिल्ली-एनसीआर के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) को दिल्ली में प्रतिकूल वायु गुणवत्ता के चार अलग-अलग चरणों के अंतर्गत बांटा गया है-
चरण I – ‘खराब’ (AQI 201-300)
चरण II – ‘बहुत खराब’ (AQI 301-400)
चरण III – ‘गंभीर’ (AQI 401-450)
चरण IV – ‘बहुत गंभीर’ (AQI >450)

ग्रैप 3 के दौरान क्या-क्या होगा?
निर्माण और तोड़फोड़ रोक दी जाएगी, सभी गैर-जरूरी खनन गतिविधियां निलंबित कर दी जाएंगी. गैर-इलेक्ट्रिक, गैर-सीएनजी और गैर-बीएस-VI डीजल अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध रहेगा. प्राथमिक विद्यालय ऑनलाइन कक्षाओं की ओर बढ़ सकते हैं और प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ाया जाएगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...