12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयअमानतुल्लाह खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में गैर कानूनी भर्ती से बड़े...

अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में गैर कानूनी भर्ती से बड़े पैमाने पर पैसे जमा किए, ED का दावा

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अमानतुल्लाह खान के यहां छापेमारी के एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आरोप लगाया कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में अवैध भर्तियों के जरिए अपराध से भारी मात्रा में नकदी जमा की। इस पैसे का इस्तेमाल अपने सहयोगियों के नाम अचल संपत्ति खरीदने में की। केंद्रीय एजेंसी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में विधायक और उनसे जुड़े लोगों के 13 स्थानों पर छापेमारी की थी।

एजेंसी ने एक बयान में दावा किया कि छापेमारी की कार्रवाई 2018-2022 तक अमानतुल्लाह खान के दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए उसमें की गई गैर कानूनी भर्तियों और वक्फ की संपत्तियों को निजी लाभ के लिए अनुचित तरीके से पट्टे पर देने से संबंधित मामले में की गई। ईडी ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज प्राथमिकी और दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज तीन शिकायतें आम आदमी पार्टी के विधायक के खिलाफ उसकी कार्रवाई का आधार बनीं।

एजेंसी ने बताया कि अमानतुल्लाह खान ने कथित आपराधिक गतिविधियों से बड़ी मात्रा में नकदी प्राप्त की और उक्त राशि का इस्तेमाल दिल्ली में उनसे जुड़े लोगों के नाम अचल संपत्ति खरीदने में की गई। ईडी ने बताया कि अपराध में संलिप्तता से जुड़े कई रिकॉर्ड, भौतिक और डिजिटल सबूत छापेमारी के दौरान जब्त किए गए हैं जो अमानतुल्ला के मनी लॉन्ड्रिंग में भूमिका को इंगित करते हैं।

खान से मुलाकात के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए जा रहे हैं। खान (49) दिल्ली विधानसभा में ओखला क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...