6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में Mpox का एक और केस, केरल में दुबई से लौटे...

भारत में Mpox का एक और केस, केरल में दुबई से लौटे शख्स का सैंपल पाया गया पॉजिटिव

Published on

ई दिल्ली,

केरल के मलप्पुरम में एक 38 वर्षीय शख्स में मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस व्यक्ति में दुबई से लौटने के बाद लक्षण दिखाई दिए थे. इसका पता चलने के बाद शख्स प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गया था लेकिन बाद में उसे डेजिग्नेटेड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिससे वायरस की पुष्टि हुई.

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज मंगलवार को जानकारी दी थी कि इस शख्स ने लक्षण देखे जाने के बाद परिवार से अलग रहने का फैसला किया था. उन्होंने बताया, “उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था.”

दुबई से केरल आया था शख्स
जिला स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, यह शख्स हाल ही में दुबई से केरल आया था और बीमार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उसे मंजेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया. संभावित मंकीपॉक्स संक्रमण की आशंका होने पर, उनके सैंपल कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे गए थे.

दिल्ली में भी दर्ज किया गया मंकीपॉक्स का केस
पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक नया मामला सामने आया था. हरियाणा के हिसार का 26 वर्षीय शख्स इस वायरस से संक्रमित पाया गया और उसे दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी से अलग मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे एक अलग मामला बताते हुए कहा था कि जुलाई 2022 से लेकर अब तक भारत में कुल 30 मामले दर्ज किए गए हैं. मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया था कि यह मामला विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा घोषित मौजूदा पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी से अलग था, जो मंकीपॉक्स के क्लेड 1 से जुड़ा है.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...