17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयआसाराम पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, बढ़ती उम्र का तर्क देकर जमानत याचिका दायर

आसाराम पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, बढ़ती उम्र का तर्क देकर जमानत याचिका दायर

Published on

नई दिल्ली,

रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू ने बढ़ती आयु और बीमारी को वजह बताकर रिहाई की मांग की है. उनकी तरफ से जमानत पर रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की गई है. उस अर्जी को देखते हुए कोर्ट ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस बाबत गुजरात सरकार से 7 सितंबर तक जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में आसाराम ने अपनी बिगड़ती सेहत और बीमारी का हवाला देते हुए बेहतर इलाज के लिए जमानत की गुहार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर आसाराम ने कहा है कि उनके ऊपर जिस तरह गंभीर मामले को लेकर ट्रायल चल रहा है, ऐसे में उनको नहीं लगता कि ट्रायल उनके खिलाफ कभी खत्म होगा.

जमानत अर्जी में आसाराम ने यह भी कहा है कि वे पिछले 9 सालों से जेल में बंद हैं. उनकी उम्र 80 साल से ऊपर हो गई है. वे लगातार गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं, लिहाजा सुप्रीम कोर्ट उनकी जमानत अर्जी पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उन्हें जमानत पर रिहाई का आदेश जारी करे, ताकि वे बेहतर इलाज करा सकें. अब गुजरात सरकार सुप्रीम कोर्ट के इस नोटिस पर क्या जवाब देती है, इसी पर आसाराम की रिहाई निर्भर करती है. वैसे इससे पहले भी कई मौकों पर आसाराम की जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है. जिन गंभीर मामलों में वे फंसे हैं, उस वजह से पिछले कई सालों से उनकी जेल से बाहर आने की कोशिश विफल हो रही है.

आंकड़े बताते हैं कि कम से कम 15 बार आसाराम ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. लेकिन हर बार उनकी याचिका को खारिज किया गया है. लेकिन इस बार ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है जिसने गुजरात सरकार को नोटिस दे दिया है. सात सितंबर तक जवाब मांगा गया है, उसी के आधार पर आगे की सुनवाई की जाएगी. जानकारी के लिए बता दें कि आसाराम पर गुरुकुल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. ये मामला साल 2013 का है. उसी मामले में साल 2018 में आसाराम को दोषी माना गया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुना दी गई.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...