10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयकहीं EVM की बैटरी डिस्चार्ज तो कहीं मशीन खराब... दिल्ली में चुनाव...

कहीं EVM की बैटरी डिस्चार्ज तो कहीं मशीन खराब… दिल्ली में चुनाव के दौरान कहां-कहां मिली शिकायतें?

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को हुए मतदान के दौरान कुछ मतदान केंद्रों से ईवीएम से संबंधित शिकायतें आईं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य वृंदा करात ने कहा कि वह वोट देने आई थीं, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि ईवीएम की बैटरी ‘डिस्चार्ज’ हो गई है और उन्हें आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

क्या बोले चुनाव अधिकारी?
वृंदा करात ने कहा, ‘मैं वोट देने आई हूं और वो कह रहे हैं कि बैटरी डाउन हो गई है। मैंने शिकायत लिख दी है। उन्होंने किस तरह की व्यवस्था की है? लोग यहां इतनी देर से गर्मी में इंतजार कर रहे हैं।’ एक सीनियर चुनाव अधिकारी ने कहा कि तकनीकी इंजीनियरों को मामले को देखने के लिए कहा गया है। चुनाव अधिकारी ने कहा, ‘हमें दो ईवीएम में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली। तकनीकी इंजीनियरों को मामले को देखने और समस्या का तुरंत समाधान करने को कहा गया। ’

सीलमपुर इलाके में भी खराब हुई ईवीएम
सीलमपुर निवासी मोहम्मद असलम ने भी शिकायत करते हुए कहा कि चौहान बांगर मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन काम नहीं कर रही है। असलम ने कहा, ‘स्कूल के अंदर एक वोटिंग मशीन काम नहीं कर रही थी। जब हम यहां वोट डालने आये तो हमें इसकी जानकारी मिली। हालांकि, वहां मौजूद मतदान अधिकारियों ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने से पहले सभी मतदाता अपना वोट डाल दें। ’

IIT और चांदनी महल से भी मिली शिकायतें
कुछ मतदाताओं ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली आईआईटी परिसर और चांदनी महल में ईवीएम काम नहीं कर रही है, जिसके कारण लोगों को वोट डालने में कठिनाई हो रही है। यह भी बताया गया कि शालीमार बाग (एबी ब्लॉक) में ईवीएम में समस्या के कारण मतदान 10 मिनट देर से शुरू हुआ।

आम आदमी पार्टी की नेता एवं दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से चिंताजनक खबरें आ रही हैं… जनकपुरी के कैप्टन अनुज नैय्यर स्कूल में पीठासीन अधिकारी ने सुबह ही पोलिंग एजेंटों से फॉर्म 17(सी) पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की। ’ पूर्वी दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस खजूरी रोड, जोगा बाई एक्सटेंशन में सड़क के बीच में अवरोधक लगाकर लोगों को वोट देने से रोक रही है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...