7.7 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबांग्लादेश के दुश्मन साजिश कर रहे... भारत में रह रही शेख हसीना...

बांग्लादेश के दुश्मन साजिश कर रहे… भारत में रह रही शेख हसीना पर खालिदा जिया ने बोला हमला, BNP को सता रहा ये डर

Published on

ढाका

शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़कर गए लगभग सात महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी कट्टरपंथियों के अंदर से उनका डर खत्म नहीं हो रहा है। देश की कट्टरपंथी ताकतों को अभी भी डर है कि बांग्लादेश के लोगों के दिल में शेख हसीना बनी हुई हैं और कभी भी वापसी कर सकती हैं। अब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया ने शेख हसीना पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि शेख हसीना के फासीवादी सहयोगी अभी भी बांग्लादेश में जन विद्रोह को नाकाम करने की साजिश कर रहे हैं।

बीएनपी नेता ने गुरुवार को लंदन से वर्चुअली प्रदेश के लोगों को संबोधित किया। खालिदा जिया इस समय इलाज के लिए लंदन में हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फासीवादियों के सहयोगी और बांग्लादेश के दुश्मन जनांदोलन के माध्यम से हासिल की गई उपलब्धियों को नष्ट करने की साजिश में लगे हुए हैं। इस दौरान खालिदा जिया ने लोकतांत्रिक बांग्लादेश बनाने का आह्वान किया।

हसीना को कहा फासीवादी
तीन बार प्रधानमंत्री रहीं खालिदा ने कहा, ‘देश एक नाजुक दौर से गुजर रहा है। आप और छात्रों के समन्वित आंदोलन के कारण फासीवादी शासक भाग गए हैं। एक अंतरिम सरकार का गठन हुआ है। जनता लोकतांत्रिक व्यवस्था में वापसी के लिए न्यूनतम सुधार करने के बाद सर्वमान्य चुनाव की उम्मीद करती है।’

उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से किसी भी षड़यंत्र का मुकाबला करने के लिए जनता के साथ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘हमें मिलकर एक सच्चे लोकतांत्रिक बांग्लादेश के निर्माण के लिए काम करना होगा।’ हालांकि, लोकतांत्रिक बांग्लादेश की बात करने वाली खालिदा जिया पहले कट्टरपंथी और पाकिस्तान परस्त जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश के साथ मिलकर सरकार बना चुकी हैं। जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश को इस्लामी मुल्क बनाना चाहती है।

बांग्लादेश में चुनाव को लेकर हलचल तेज
बांग्लादेश में बीते साल अगस्त में शेख हसीना के देश छोड़कर जाने के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ था। यूनुस को देश में चुनाव कराकर सत्ता का हस्तांतरण करना था, लेकिन चुनाव को भूलकर यूनुस देश में इस्लामिक एजेंडा लागू करने में जुट गए हैं। चुनाव में देरी से बीएनपी नाराज है और ये नाराजगी उसके नेताओं के बयानों में उभरकर सामने आती रही है। हालांकि, हाल ही में यूनुस की तरफ से चुनाव को लेकर संकेत दिए गए हैं। इस बीच बांग्लादेश के आर्मी चीफ ने भी मोहम्मद यूनुस को चुनाव को लेकर अल्टीमेटम दिया है और दिसम्बर तक कराने पर जोर दिया है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

सबरीमाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 24 ठिकानों पर तलाशी

नई दिल्ली।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी मामले में धन शोधन...

आगामी बजट में विवाहित जोड़ों को मिल सकती है बड़ी राहत

नई दिल्ली।केंद्र सरकार आगामी आम बजट में विवाहित जोड़ों के लिए वैकल्पिक संयुक्त कर...

भाजपा को मिला नया  राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन ने संभाला कार्यभार

नई दिल्ली ।भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव के तहत नितिन नवीन ने आधिकारिक...