5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराष्ट्रीयतनाव के बीच बड़ा एक्शन… BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा, सीमा...

तनाव के बीच बड़ा एक्शन… BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा, सीमा में थी घुसने की कोशिश

Published on

श्रीगंगानगर

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां BSF के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा है। पीटीआई के अनुसार, रेंजर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे भारतीय जवानों ने पकड़ लिया। BSF अब उससे पूछताछ कर रही है, ताकि घुसने का मकसद पता चल सके। घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था पाकिस्तानी रेंजर
उल्लेखनीय है कि जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद BSF अलर्ट मोड पर है। सभी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा रखी है। इसी क्रम में बीएसएफ को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी रेंजर को भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते देखा। जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। रेंजर बॉर्डर पार करके भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था।

BSF डीआईजी बता चुके – कैसे रखी जा रही है सीमाओं की सुरक्षा
न्यूज एजेंसी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी रेंजर से सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पाकिस्तानी रेंजर किस वजह से भारतीय सीमा में घुसना चाहता था। BSF के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। वे यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उसके सीमा पार करने का क्या इरादा था। उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले के बाद हाल ही में BSF DIG योगेंद्र सिंह राठौड़ ने एक बयान जारी किया था। इस दौरान राठौड़ ने कहा, ‘पहलगाम की घटना बहुत दुखद घटना है, भारत सरकार ने कठोर कदम उठाए हैं। जहां तक सीमा का सवाल है, सीमाओं की रक्षा करना बीएसएफ की पहली जिम्मेदारी है… सीमाओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, हमारी नजर हर कोने पर है, हमारे जवान किसी भी हमले को रोकने में सक्षम हैं। हम अपनी सभी एजेंसियों के साथ समन्वय में हैं… हम हमेशा 24 घंटे, साल के 365 दिन अलर्ट पर रहते हैं… बीएसएफ की मौजूदगी में सीमा पर कोई नापाक हरकत नहीं कर सकता’।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...