7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयअग्निपथ भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट भी कर...

अग्निपथ भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट भी कर सकेंगे आवेदन

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र की एनडीए सरकार ने पिछले साल तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का ऐलान किया था. सरकार ने अब अग्निपथ योजना के तहत भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट आवेदन कर सकेंगे.

सेना ने अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को बढ़ा दिया है. प्री स्किल्ड युवा भी अग्निपथ भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे. ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट टेक्निकल ब्रांच में आवेदन कर सकेंगे. इससे प्री स्किल्ड युवाओं को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा. इतना ही नहीं इससे ट्रेनिंग टाइम भी कम होगा. इस बड़े बदलाव के बाद अब और अधिक युवा उम्मीदवारों को योजना में शामिल होने का मौका मिलेगा.

बता दें कि बीती 16 फरवरी से अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के रजिस्‍ट्रेशन शुरू हुए हैं. अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की लास्‍ट डेट 15 मार्च 2023 है जबकि चयन परीक्षा 17 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी.

नोटिफिकेशन के अनुसार, अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल क्‍लर्क, स्‍टोर कीपर, ट्रेड्समैन के पद भरे जाएंगे. अग्निवीर चयन प्रक्रिया में हाल ही में किए गए बदलाव के बाद अब उम्‍मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी. इसमें क्‍वालिफाई होने वाले उम्‍मीदवार ही फिजिकल टेस्‍ट के लिए आमंत्रित किए जाएंगे. लिखित परीक्षा 17 अप्रैल को आयोजित की जाएगी.

आवेदन के ल‍िए बढ़ा क्राइटेरिया
16 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) (ऑल आर्म्स) के लिए कक्षा 10वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं, अग्निवीर (टेक्निकल) (ऑल आर्म्‍स) के लिए 12वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अग्निवीर क्‍लर्क (स्‍टोर कीपर) पदों के लिए न्‍यूनतम 60 प्रतिशत नंबरों के साथ 12वीं पास अप्लाई कर सकते हैं. अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए 8वीं-10वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अब नये बदलाव के आईटीआई-पॉलिटेक्न‍िक पास आउट युवा भी आवेदन कर सकेंगे. इन प्रश‍िक्ष‍ित युवाओं को सेना की टेक्न‍िकल ब्रांच में आवेदन करना होगा. इनका प्रश‍िक्षण भी कम समय का होगा.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...