12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयकमलनाथ के भांजे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा फैसला, कोर्ट...

कमलनाथ के भांजे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा फैसला, कोर्ट ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया बरी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की एक अदालत ने सीनियर कांग्रेस नेता कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी से जुड़े 354 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी से संबंधित कथित मनीलॉन्ड्रिंग के मामले में एक आरोपी को बरी कर दिया है। स्पेशल जज संजीव अग्रवाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी रूप से स्वीकार्य रत्ती भर भी साक्ष्य नहीं है। उन्होंने बैंक ऑफ सिंगापुर के पूर्व अधिकारी और माल्टा के नागरिक नितिन भटनागर के खिलाफ आरोपों को वापस ले लिया। ईडी ने आरोप लगाया था कि भटनागर इस मामले में रतुल पुरी के लिए अपराध से अर्जित धन को रखने में शामिल था।

अदालत ने क्या कहा?
जस्टिस अग्रवाल ने शनिवार को पारित आदेश में कहा, ‘यह नहीं कहा जा सकता कि आरोपी ने अपराध किया है। यानी अभियोजन पक्ष इस आरोपी के खिलाफ आरोप तय करने के लिए प्रथम दृष्टया मामला बनाने में विफल रहा है, जिसके लिए अभियोजन शिकायत दर्ज करके उस पर मुकदमा चलाया जा रहा था।’

‘मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप साबित नहीं’
पीठ ने भटनागर की ओर से पक्ष रख रहे सीनियर वकील विकास पाहवा की इन दलीलों को स्वीकार कर लिया कि आरोपी के मनी लॉन्ड्रिंग करने के बारे में कोई संदेह पैदा नहीं हुआ। ईडी ने पिछले साल 22 अगस्त को भटनागर को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।

सीबीआई की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया मामला
मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की अगस्त, 2019 की एफआईआर पर आधारित है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी मोजर बेयर इंडिया लिमिटेड (एमबीआईएल) और उसके प्रवर्तकों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से लिए गए 354.51 करोड़ रुपये के कर्ज में कथित तौर पर धोखाधड़ी की। बैंक द्वारा सीबीआई को शिकायत भेजे जाने के बाद मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई और ईडी दोनों ने रतुल पुरी, उनके पिता दीपक पुरी, मां नीता (कमलनाथ की बहन) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रतुल पुरी को इस मामले में ईडी ने 2019 में गिरफ्तार किया था और अब वह जमानत पर बाहर हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...