10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयवर्दी में इस जगह ठुमके लगाने की मिल गई बड़ी सजा, डीसीपी...

वर्दी में इस जगह ठुमके लगाने की मिल गई बड़ी सजा, डीसीपी ने तीन पुलिसवालों की सर्विस काटी

Published on

नई दिल्ली

:दिल्ली पुलिस के कुछ और पुलिसवालों के कारनामे पर आला अधिकारियों ने एक्शन लिया है। दरअसल प्रीत विहार थाने में तैनात तीन पुलिसवाले करीब दो साल पहले इलाके के एक बीसी (बैड कैरेक्टर) के परिवार की पार्टी में ना केवल शामिल हुए, बल्कि जमकर ठुमके भी लगाए थे। इस मामले में दो साल तक चली विभागीय जांच में पुलिसवालों पर यह आरोप सही साबित हुआ है। जिसके चलते डीसीपी ईस्ट अपूर्वा गुप्ता ने सजा के तौर पर तीनों पुलिसवालों की सर्विस के पांच साल परमानेंट काट दिए जाने का आदेश जारी किया। आदेश में यह भी कहा गया है कि पुलिसकर्मी का ऐसा आचरण दिल्ली पुलिस जैसे अनुशासित बल में सहनीय और स्वीकार्य नहीं है। उसका प्राथमिक कर्तव्य अपराध पर अंकुश लगाना और आम जनता को अपराधियों से बचाना और सुरक्षा करना है। इसलिए वे किसी भी तरह की नरमी के पात्र नहीं हैं।

आदेश में क्या लिखा है
10 जून को जारी हुए इस आदेश के मुताबिक, 2022 में प्रीत विहार थाने में अंदर तैनात हेड कॉन्स्टेबल सोमपाल, कॉन्स्टेबल रोहित और सीता राम का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दावा किया गया था कि तीनों पुलिसवाले प्रीत विहार थाने के एक बीसी (बैड कैरेक्टर) मो. जाहिद के परिवार में आयोजित एक पार्टी में ना केवल शामिल हुए थे, बल्कि वहां जमकर डांस करते भी दिखे। इस मामले में डिस्ट्रिक्ट के पीजी सेल के एसीपी से तीनों की विभागीय जांच करवाई गई। जांच में सामने आया कि 28 मार्च 2022 को जाहिद की बेटी खुशी उर्फ खुशबू ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन के अवसर पर इलाके में एक पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में रिश्तेदारों और जानकारों के अलावा ये तीन पुलिसवाले भी शामिल हुए थे।

तब भी लाइन हाजिर हुए थे
बता दें कि जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, तो भी तत्कालीन डीसीपी ने तीनों पुलिसवालों को लाइन हाजिर कर दिया था। हालांकि तत्कालीन प्रीत विहार एसएचओ ने तीनों पुलिसवालों को वापस थाने में बुला लिया था। मौजूदा समय में सोमपाल डिस्ट्रिक्ट की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में तैनात है, सीता राम कल्याणपुरी थाने में है और रोहित प्रीत विहार थाने में तैनात है। तीनों जगह के इंचार्ज को भी यह आदेश की कॉपी भेजी गई है। साथ ही अन्य आला अधिकारियों को भी यह आदेश भेज दिया गया है।

समझें सर्विस कटने का मतलब
दिल्ली पुलिस में ही तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, सर्विस दो तरीके से काटी जाती है। एक परमानेंट, दूसरी टेम्पररी। टेम्पररी में तो एक समय अवधि के बाद पुलिसकर्मी वापस उसी जगह पर आ जाता है। मगर परमानेंट में ऐसा नहीं होता। वो हमेशा के लिए अपने बैच से पीछे हो जाता है। जैसा इस मामले में हुआ। तीनों पुलिसवालों की परमानेंट सर्विस काट दी गई है। जैसे कोई पुलिसवाला 2000 में दिल्ली पुलिस में भर्ती होता है, अब 2024 चल रहा है। सब ठीक रहा हो, तो उसकी सर्विस 24 साल की हो गई। अगर उसकी सर्विस से पांच साल काट दिए जाएं, तो उसकी सर्विस 19 साल की ही होगी। वह अब 2005 बैच का माना जाएगा। उसे सैलरी भी 19 साल की सर्विस के हिसाब से ही मिलेगी। प्रमोशन भी काफी देर से होगा। देर से हो इसकी भी कोई गारंटी नहीं होगी। क्योंकि ऐसे पुलिसवाले का रेकॉर्ड देखकर उसे शायद ही तवज्जो दी जाए।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...