10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराष्ट्रीयजज के घर कैश मामले में बड़ा अपडेट, जस्टिस वर्मा के स्टाफ...

जज के घर कैश मामले में बड़ा अपडेट, जस्टिस वर्मा के स्टाफ ने गायब किए पैसे, जांच में उठ रही उंगलियां

Published on

नई दिल्ली

14 मार्च की रात को नई दिल्ली के तुगलक क्रेसेंट इलाके में स्थित जज यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले में भारी मात्रा में नकदी मिली थी। लेकिन, ये नकदी अब गायब हो चुकी है। इस मामले ने सबको हैरान कर दिया है, क्योंकि इतनी बड़ी रकम का अचानक गायब होना कोई छोटी बात नहीं। इस रहस्य को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने एक हाई-लेवल ज्यूडिशियल कमेटी बनाई।

जांच कमेटी ने क्या किया?
इस कमेटी में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस जी.एस. संधवालिया और कर्नाटक हाई कोर्ट की जस्टिस अनु शिवरामन शामिल थे। कमेटी ने इस मामले की गहराई से जांच की और कई लोगों से पूछताछ की। इसमें जज वर्मा के निजी सचिव और स्टाफ, उनके आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मी और आग लगने की घटना के दौरान मौजूद फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मी शामिल थे।

आग की घटना का कनेक्शन?
इस मामले में एक और मोड़ आया है। जज के बंगले में आग लगने की घटना भी हुई थी। कमेटी ने इस घटना की भी जांच की, क्योंकि शक है कि नकदी के गायब होने का इससे कोई कनेक्शन हो सकता है। लेकिन आग लगने और नकदी गायब होने के बीच का रहस्य अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है।

स्टाफ पर क्यों शक?
जांच के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सीजेआई संजीव खन्ना को सौंपी, जिसमें जज के निजी स्टाफ पर नकदी गायब करने का शक जताया गया है। हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि स्टाफ ने ऐसा क्यों और कैसे किया। क्या ये कोई सुनियोजित साजिश थी या फिर कोई और राज छिपा है? इस सवाल का अभी तक जवाब नहीं मिल पाया है।इस मामले ने ना सिर्फ दिल्ली की न्यायिक हलकों में हलचल मचा दी है, बल्कि आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस जांच का अगला कदम क्या होगा।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

देश में ग्रामीण रोजगार की नई इबारत: 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगा ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’

नई दिल्ली/भोपाल। भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव की घोषणा करते...

मनरेगा का स्थान लेगा नया ‘VB-G RAM-G’ अधिनियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत सरकार ने ग्रामीण रोजगार नीति में एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए...

मनरेगा की जगह लेगा ‘जी राम जी’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को मिलेगी 125 दिन के रोजगार की गारंटी

नई दिल्ली। भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा...