13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयहंगरी की महिला डिप्लोमेट से दिल्ली में बाइक सवारों ने लूटा कैश-मोबाइल

हंगरी की महिला डिप्लोमेट से दिल्ली में बाइक सवारों ने लूटा कैश-मोबाइल

Published on

नई दिल्ली ,

पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद राजधानी नई दिल्ली में बदमाश बैखौफ होकर वारदात को अंजाम दे देते हैं. और मौका देख आसानी से फरार भी हो जाते हैं. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला साउथ दिल्ली के पॉश इलाके लोधी कॉलोनी में सामने आया है. इस बार चेन स्नेचर्स ने विदेशी महिला को शिकार बना लिया.

जानकारी के अनुसार, हंगरी की रहने वाली एक महिला का पर्स, कैश और मोबाइल उस समय लूट लिया गया, जब वह हुमायूं के मकबरे से लौट रही थी. वारदात के समय वह ऑटो में सवार थी. पीड़िता हंगरी के भारत स्थित दूतावास डिप्लोमेट है. गौरतलब है कि इसी तरह की स्नेचिंग की वारदात ऑटो में सवार एक लेडी टीचर से साउथ दिल्ली के साकेत इलाके में हुई थी. जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई थी.

लोधी कॉलोनी में हुई इस वारदात की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया, दोपहर के बाद यह वारदात हुई. पुलिस को दोपहर 3:00 बजे वारदात के बारे में पता चला. जब 57 साल की हंगरी की रहने वाली महिला डिप्लोमेट के साथ स्नेचिंग हुई. वह एक ऑटो रिक्शा में बैठकर हुमायूं के मकबरे से वापस दूतावास लौट रही थी.

जैसे ही वह ऑटो दयाल सिंह कॉलेज के पास पहुंचा. अचानक दो बाइक सवार बदमाश ऑटो के पास पीछे से पहुंचे. इस महिला का बैग झपट लिया और पलक झपकते फरार हो गए. इतनी जल्दी यह सब हुआ कि महिला जब तक कुछ समझ पाती, बाइक सवार बदमाश आंखों के सामने से ओझल हो चुके थे. पीड़ित महिला बाइक पर लगे नंबर को भी नहीं देख पाई.

पुलिस के अनुसार, बैग के अंदर 12,000 रुपए कैश, बैंक का कार्ड और मोबाइल रखा हुआ था. जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली तुरंत मौके पर पुलिस टीम पहुंची. इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर 356, 379, 34 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया. पुलिस टीम आगे की छानबीन कर रही है.

जिस जगह पर यह वारदात हुई है, वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ टेक्निकल सर्विलांस की मदद पुलिस ले रही है. जिससे की वारदात को अंजाम देने वाले मोटरसाइकिल के बारे में पता चल सके और जिन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, उनका कुछ सुराग मिल सके.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...