7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयएग्जिट पोल के बाद बीजेपी का जोश हाई, कुछ इस तरह हो...

एग्जिट पोल के बाद बीजेपी का जोश हाई, कुछ इस तरह हो रहीं जश्न की तैयारियां

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव के नतीजे तो 4 जून को आएंगे लेकिन एग्जिट पोल के बाद से ही बीजेपी ने विजय की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी एक बड़ा पॉलिटिकल इवेंट आयोजित करेगी। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पिछले सप्ताह शुरू हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) इस आयोजन पर पहले से ही काम कर रहा है।

सांसदों के लिए व्यवस्था कर रहा विभाग
सूत्रों ने कहा कि इस बीच लोकसभा सचिवालय देश भर के नवनिर्वाचित सांसदों की यात्रा, हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशनों जैसे सेंटर पर उनके आगमन और राजधानी में उनके ठहरने की सुविधा के लिए तैयारी कर रहा है।

सूत्रों ने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रम आधिकारिक शपथ ग्रहण वाले दिन ही भारत मंडपम या कर्तव्य पथ पर आयोजित होने की संभावना है। इसमें लेजर लाइट शो के साथ ‘भारत की सांस्कृतिक विरासत’ को प्रदर्शित किया। इसमें 8,000-10,000 लोगों के भाग लेने की संभावना है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह के बाद उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम की योजना को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन यह 9 जून को हो सकता है। 2019 में परिणाम घोषित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ 30 मई को शपथ ली थी।

इन जगहों पर हो सकता है कार्यक्रम
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ‘राजनीतिक कार्यक्रम’ पर चर्चा की गई और एक बड़ी सभा की मेजबानी की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई है। पार्टी नेता ने कहा, “ऐसा समझा जाता है कि इस कार्यक्रम पर वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा चर्चा की गई है, और रामलीला मैदान और लाल किले से लेकर भारत मंडपम और यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर तक विभिन्न स्थानों को विकल्प के रूप में चुना गया है।”

बता दें कि गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम भारत मंडपम या यशोभूमि जैसी इनडोर सेंटर में आयोजित होने की संभावना है। भारत मंडपम में पिछले साल जी20 शिखर सम्मेलन भी हुआ था और इसके साथ ही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी हुई थी।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...