19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में खुलकर लीजिए सांस, हवा हो गई साफ, इस साल का...

दिल्ली में खुलकर लीजिए सांस, हवा हो गई साफ, इस साल का सबसे कम AQI किया गया रेकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

जी20 के बीच राजधानी को इस साल की सबसे साफ हवा मिली है। इसकी वजह बारिश, सड़कों पर गाड़ियों की कमी और प्रदूषण को कंट्रोल में रखने के लिए उठाए जा रहे कदमों को माना जा रहा है। शनिवार को राजधानी का औसत एक्यूआई महज 54 दर्ज हुआ। यह जनवरी से 9 सितंबर 2023 के बीच सबसे कम है। इससे पहले 29 जुलाई को एक्यूआई 59 था। दिल्ली के अलावा एनसीआर में भी सड़कों पर गाड़ियां आम दिनों की तुलना में काफी कम हैं। अधिकारी के अनुसार इस समय प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए कई टीमें काम कर रही हैं।

प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए कई टीमें कर रही काम
इतनी साफ हवा के बावजूद इस साल अभी तक दिल्ली को साफ हवा नहीं मिल पाई है। एक्यूआई तक 1 से 50 के बीच रहे तो उसे सबसे साफ हवा माना जाता है। अधिकारी के अनुसार इस समय प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए कई टीमें काम कर रही हैं। इसके साथ ही तीन दिनों से बूंदाबांदी भी हो रही है। सड़कों पर न जाम है और गाड़ियों की संख्या भी काफी कम है। आईआईटीएम पुणे के अनुसार 10 से 12 सितंबर तक प्रदूषण संतोषजनक स्तर पर रह सकता है। इसके बाद अगले 6 दिनों तक इसका स्तर संतोषजनक से सामान्य रह सकता है।

दिल्ली-को-मिली कहां कितना रहा AQI
जी20 की तैयारियां पिछले कई दिनों से की जा रही थीं। दिल्ली के अलावा एनसीआर में भी सड़कों पर गाड़ियां आम दिनों की तुलना में काफी कम हैं। मेट्रो में भी भीड़ काफी कम है। जो लोग घर से बाहर जा रहे हैं, वो ज्यादातर पब्लिक ट्रांसपोर्ट ले रहे हैं। सीपीसीबी (सेंट्रल पल्युशन कंट्रोल बोर्ड) के एयर बुलेटिन के अनुसार शनिवार को रजधानी का औसत एक्यूआई 54 रहा। यह जनवरी से 9 सितंबर 2023 के बीच सबसे कम है। इससे पहले 29 जुलाई को एक्यूआई 59 था। 22 जगहों पर राजधानी में एक्यूआई साफ स्तर पर रहा। इनमें आईटीओ भी शामिल रहा। डीटीयू का एक्यूआई 37, आईटीओ का 49, सीरफोर्ट का 39, मंदिर मार्ग का 34, आरके पुरम का 43, मथुरा रोड का 35, टी-3 का 40, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का 30, सेक्टर-8 द्वारका का 39, डॉ कर्णि सिंह शूटिंग रेंज का 35, अशोक विहार का 40, जहांगीरपुरी का 40, रोहिणी का 39, विवेक विहार का 42, नजफगढ़ का महज 26, फेज-2 ओखला का 47, बवाना का 47, श्री अरबिंदो मार्ग का 37, पूसा का 35, मुंडका का 42, ईहबास क 34 और न्यू मोती बाग का 22 रहा।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...