12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयसरोजिनी नगर मार्केट में आधी रात चला बुलडोजर, एनडीएमसी पर दुकानदारों ने...

सरोजिनी नगर मार्केट में आधी रात चला बुलडोजर, एनडीएमसी पर दुकानदारों ने लगाए बड़े आरोप

Published on

नई दिल्लीः

दिल्ली की सबसे चर्चित और सस्ती मार्केटों में शामिल सरोजिनी नगर मार्केट में शनिवार-रविवार रात 12.30 बजे एनडीएमसी ने बुलडोजर चलाया। एनडीएमसी की यह कार्रवाई अवैध रूप से बनाई दुकानों पर हुई है। वहीं, एनडीएमसी की इस कार्रवाई पर दुकानदारों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानदारों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के वैध दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

सरोजिनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने बताया कि आधी रात को एनडीएमसी की ओर से तोड़फोड़ की गई। इस कार्रवाई में बड़ी दुकानों और मिनी मार्केट्स को नुकसान पहुंचा है, यहां तक कि छतें भी तोड़ दी गई हैं। आधी रात को यह कैसी कार्रवाई हो रही है? एनडीएमसी को कोई कार्रवाई करनी थी तो नोटिस दे सकते थे। लेकिन, बिना नोटिस के यह कार्रवाई कितनी ठीक है? एनडीएमसी की इस कार्रवाई के विरोध में हम रविवार को मार्केट बंद रखेंगे।

वहीं, अन्य दुकानदारों का कहना है कि एनडीएमसी की ओर से जो कार्रवाई की गई, उससे हमारी दुकानों को नुकसान हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि एनडीएमसी की ओर से इस कार्रवाई में करीब 500 दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया है।

गौरतलब है कि सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली की सबसे पुरानी मार्केट में से एक है। यहां पर दिल्ली ही नहीं बल्कि दिल्ली के बाहर से भी लोग कपड़े की खरीददारी करने के लिए पहुंचते हैं। शनिवार-रविवार को यहां पर लोगों की भारी भीड़ होती है। यहां पर नियमित दुकानों की आड़ में पटरी पर भी भारी संख्या में दुकानें संचालित होती हैं, जिससे यहां पर भीड़-भाड़ काफी ज्यादा होती है।

मार्केट एसोसिएशन की ओर से पटरी पर सजने वाली दुकानों के खिलाफ कई बार शिकायत भी की गई। लेकिन, पटरी पर लगने वाले बाजार कम होने की जगह इनकी तादाद बढ़ी। वहीं, एनडीएमसी के हवाले से बताया गया है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एनडीएमसी की कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...