6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में मंदिर और मस्जिद पर चला बुलडोजर, सरकार के ऐक्शन पर...

दिल्ली में मंदिर और मस्जिद पर चला बुलडोजर, सरकार के ऐक्शन पर भड़के लोग

Published on

दिल्ली

दिल्ली के आईटीओ क्षेत्र के पास पीडब्ल्यूडी का अतिक्रमण अभियान जारी है। आईटीओ स्थित लुटियन जोन के पास पीडब्ल्यूडी विभाग ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रखा है। इसी अभियान के क्रम में पीडब्ल्यूडी ने आईटीओ के पास एक मंदिर और मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। शनिवार को आईटीओ के पास मंदिर और मस्जिद ध्वस्त किए जाने के बाद माहौल गरमा गया और लोगों ने इसका विरोध किया।

मामला धार्मिक आस्था से जुड़ा होने के कारण पब्लिक में भारी आक्रोश दिखा पब्लिक ने इसका विरोध किया। अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली के महरौली में डीडीए का अतिक्रमण विरोधी अभियान चला था। जिसमें डीडीए को पब्लिक का भारी विरोध झेलना पड़ा।

लोगों के भारी विरोध के बावजूद भी पीडब्ल्यूडी का अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी है। इस अतिक्रमण विरोधी अभियान में कानून व्यवस्था के मद्देनजर भारी सुरक्षा बल भी मौजूद है। दिल्ली के महरौली में डीडीए के अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद आज यानी शनिवार को आईटीओ के पास अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई जारी है। इस बार अतिक्रमण के खिलाफ डीडीए नहीं बल्कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे सख्त निर्देश
29 सितंबर 2009 के एक आदेश में सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारें सड़कों व पार्कों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत धार्मिक संरचनाओं की समीक्षा करके तेजी से उचित कदम उठाएं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 14 मार्च, 2022 को एक आदेश में कहा था कि संबंधित सरकार सार्वजनिक भूमि पर मौजूद सभी अनधिकृत निर्माणों को हटाने के लिए ‘कर्तव्यबद्ध’ थी।

कोर्ट के आदेश पर सख्त ऐक्शन
लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘फुटपाथ पर बने धार्मिक ढांचों को हटाने के लिए अभियान चलाया गया है। अदालत के आदेश पर ऐसा किया जा रहा है।’ दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शनिवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मध्य दिल्ली में फुटपाथ पर बने धार्मिक ढांचों को तोड़ने का अभियान चलाया।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...