15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयजैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर भीषण बस हादसा: आग लगने से 20 यात्रियों की...

जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर भीषण बस हादसा: आग लगने से 20 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 15 झुलसे

Published on

जैसलमेर (राजस्थान)। राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर दोपहर करीब 3:30 बजे चलती एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 20 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, बस में कुल 57 यात्री सवार थे। हादसे में 2 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 15 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तीन एंबुलेंस के जरिए जैसलमेर के जवाहर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया।

अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। हादसे के बाद बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। बस में बची हुई सवारियों के शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया है।
मृतकों की पहचान DNA टेस्ट के जरिए की जाएगी। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शवों की पहचान अहमदाबाद प्लेन क्रैश की तरह प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी।

Read Also: IPL 2026 में नहीं खेलेंगे ‘किंग’ कोहली? RCB से कॉन्ट्रैक्ट ठुकराने की अफवाहों पर आकाश चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी!

यह दर्दनाक हादसा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छोड़ गया है। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...