21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeराष्ट्रीयलाल किले के पास कैब ड्राइवर की हत्या, पुलिस एनकाउंटर के बाद...

लाल किले के पास कैब ड्राइवर की हत्या, पुलिस एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के लाल किले के पास पिछले हफ्ते रविवार को एक कैब ड्राइवर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी फिरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुखबीर द्वारा सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. इस एनकाउंटर में गोली लगने के बाद फिरोज घायल हो गया. पुलिस ने उसे धर दबोचा.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि फिरोज ने 15 अप्रैल को एक झगड़े के बाद एक कैब ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एमके मीना ने कहा, “रविवार को फिरोज के ठिकाने के बारे में एक सूचना मिली, जिसके कारण पुलिस टीम के साथ आमना-सामना हुआ. जब फिरोज को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी.”

इस पुलिस एनकाउंटर में आरोपी फिरोज के बाएं पैर में चोट लगी है. उसे अरुणा आसिफ अली अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई है. फिरोज लोनी का रहने वाला है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. दिल्ली पिछले एक हफ्ते से उसकी तलाश कर रही थी. इसी बीच उसके वजीराबाद में होने की सूचना पुलिस को मिल गई थी.

बताते चलें कि 15 अप्रैल को आधी रात के आसपास एक मारुति वैगनार कार कोडिया पुल से छत्ता रेल क्रॉसिंग की ओर आ रही थी. इसी दौरान एक ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. कुछ मिनटों की मारपीट के बाद ई-रिक्शा पर सवार दो लोगों ने ड्राइवर को कार से बाहर खींच लिया. इस बीच लोग इकट्ठा होने लगे और कैब ड्राइवर ने दोनों में से एक को पकड़ लिया.

हाथापाई के दौरान एक शख्स ने बंदूक निकाल ली और ड्राइवर समेत वहां मौजूद भिखारी पर गोली चला दी. भीख मांगने वाला वहां खड़ा होकर विवाद देख रहा था. राहगीरों ने दोनों पीड़ितों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया जहां कैब चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 36 वर्षीय कैब ड्राइवर मोहम्मद साकिब को पलवल का रहने वाला था. 15 वर्षीय भिखारी लव खुश वहां रेड लाइट लोगों से भीखा मांगता था.

Latest articles

चिकन शॉप के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा दुकान के बाहर खड़ी एक...

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...