15.2 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeराष्ट्रीयन कलम ले जा सकते, न सिक्का... 26 जनवरी परेड देखने जा...

न कलम ले जा सकते, न सिक्का… 26 जनवरी परेड देखने जा रहे तो जान लीजिए क्या-क्या बैन है

Published on

नई दिल्ली

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जेब में कुछ भी रखकर आप कर्तव्य पथ पर नहीं जा सकते। आगे देखिए आगंतुकों के लिए कौन-कौन सी चीजें ले जाने पर पाबंदी है। ध्यान रखिए केवल उन्हें ही परेड देखने के लिए एंट्री मिलेगी जिनके पास वैध पास या टिकट होंगे। टिकट और पास पर मौजूद क्यूआर कोड का सत्यापन किया जाएगा।

कलम भी नहीं ले जा सकते आप
बैग, अटैची, पेन लेकर आप परेड देखने नहीं जा पाएंगे। इसके अलावा कैमरा, दूरबीन, हैंडीकैम भी बैन है। खाने-पीने के सामान, शराब, इत्र, स्प्रे, चाकू, कैंची, उस्तरा, ब्लेड, तार पर पाबंदी है।

बैन आइटम्स: रेडियो,सिक्के भी नहीं ले जा सकते
परेड के दौरान रेडियो, ट्रांजिस्टर, टेप रिकॉर्डर, ज्वलनशील पदार्थ, सिक्के, डिजिटल डायरी, पाम-टॉप कंप्यूटर, आईपैड पर भी पाबंदी रहेगी।

ये चीजें भी प्रतिबंधित
हथियार और गोला-बारूद, पटाखे, विस्फोटक, सिगरेट, बीड़ी, लाइटर, माचिस, लेजर लाइट, छाता, प्रतिकृति आग्नेयास्त्र/खिलौना बंदूक, कटार, तलवार, काटने वाला नुकीला, धारदार चीजें, पेचकश पर भी पाबंदी है।

चाबी या मोबाइल लेकर जा सकते हैं या नहीं?
दिल्ली पुलिस ने जो दिशानिर्देश जारी किए हैं। उसमें साफ कहा गया है कि रिमोट कंट्रोल कार वाली चाबी लेकर आप परेड देखने नहीं जा सकते। मोबाइल फोन प्रतिबंधित चीजों की लिस्ट में नहीं है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...