8.7 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeराष्ट्रीयसावधान! दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान का कहर… राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार...

सावधान! दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान का कहर… राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

मौसम विज्ञान ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों के लिए खतरनाक चेतावनी जारी की है। इसमें तेज आंधी, बिजली, ओलावृष्टि और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। IMD ने राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक के इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सावधानी बरतें और जरूरी न हो तो यात्रा न करें। दिल्ली में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह मौसम का बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है, जिससे तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आज भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आगामी दिनों में भी मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।

IMD ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया, ‘पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल में खतरनाक मौसम का सिस्टम बन रहा है।’ विभाग ने ‘खतरनाक बिजली और ओलावृष्टि’ की संभावना जताई है। इसका मतलब है कि इन इलाकों में तेज आंधी और बिजली गिरने के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

चलेंगी भयंकर तेज हवाएं
IMD ने यह भी कहा है कि असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण कर्नाटक और उत्तराखंड में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आंधी भी आ सकती है। हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। ओलावृष्टि की चेतावनी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड के कुछ इलाकों के लिए जारी की गई है। इसका मतलब है कि इन जगहों पर ओले गिरने की आशंका है। ओडिशा और दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।

नागपुर में हल्की बारिश की संभावना
IMD के नागपुर ऑफिस ने विदर्भ के गोंदिया, भंडारा, नागपुर और वर्धा जिलों के लिए आंधी, ओलावृष्टि, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) की चेतावनी जारी की है। अमरावती, यवतमाल, वाशिम और चंद्रपुर जिलों में भी आंधी, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this

बजट में रक्षा पर ज़ोर, आम आदमी को नहीं मिली बड़ी राहत; चांदी की कीमतों में भारी उतार–चढ़ाव

नई दिल्ली।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया। करीब 85...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक...