11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयCBI ने 22 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में सरगम इलेक्ट्रॉनिक्स के...

CBI ने 22 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में सरगम इलेक्ट्रॉनिक्स के खिलाफ दर्ज किया केस

Published on

नई दिल्ली,

सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक में 22.13 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के मामले में घरेलू उपकरण शोरूम चेन सरगम इलेक्ट्रॉनिक्स और उसके निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इस कंपनी का मुख्यालय दिल्ली के रोहिणी इलाके में है. और दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और झारखंड में इसके 50 से अधिक मल्टी-ब्रांड शोरूम हैं.

सीबीआई ने इस कंपनी के निदेशकों दीपक कुमार, दया नंद और दिनेश कुमार बंसल को नामजद किया है. उनके खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत एसबीआई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

आरोप है कि साल 2013 से एसबीआई के साथ बैंकिंग कर रहे कंपनी के खाते साल 2021 में निष्क्रिय हो गए और बाद में 2022 में गैर-निष्पादित संपत्ति घोषित कर दी गई. सितंबर 2023 में एसबीआई ने खाते को धोखाधड़ी घोषित किया था.बैंक ने आरोप लगाया है कि आरोपी निदेशकों और कंपनी ने एक आपराधिक साजिश में बैंक को धोखा दिया और 22.13 करोड़ रुपये (ब्याज सहित) की धनराशि और उसी लाभ का दुरुपयोग किया.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...