11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयपासपोर्ट स्कैम में CBI ने 24 के खिलाफ मामला दर्ज कर 50...

पासपोर्ट स्कैम में CBI ने 24 के खिलाफ मामला दर्ज कर 50 स्थानों पर की छापेमारी

Published on

नई दिल्ली

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के मामले में सीबीआई ने 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने बताया कि सीबीआई इस मामले में पश्चिम बंगाल और गंगटोक में 50 स्थानों पर छापे भी मार रही है। सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक गंगटोक में तैनात एक अधिकारी और एक बिचौलिए को हिरासत में भी लिया है।

एजेंसी का कहना है कि रिश्वत लेकर जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के मामले में दर्ज किए गए केस में 16 अधिकारियों सहित 24 व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। एजेंसी के अनुसार कोलकाता, सिलिगुड़ी, गंगटोक और अन्य स्थानों पर छापे मारे गए हैं।

सीबीआई का कहना है कि रिश्वत लेकर ऐसे लोगों को पासपोर्ट जारी किए गए जिनका पता ठिकाना सही जगह पर नहीं था। ऐसे लोगों को भी पासपोर्ट बनाकर दिए गए जो इसके हकदार भी नहीं थे। एक पासपोर्ट ऑफिसर के साथ सीनियर सुपरिटेंडेंट मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आए हैं। सीबीआई ने गंगटोक में तैनात एक अधिकारी के साथ बिचौलिये को अरेस्ट किया है। एजेंसी का कहना है कि जिस तरह से गड़बड़झाला हुआ उससे लग रहा है कि ये स्कैम देश के कई सूबों में फैला है।

एक अधिकारी ने बताया कि पहले पहल जब ये मामला सामने आया तो उन्हें खुद भी यकीन नहीं हुआ कि इस तरह से स्कैम को अंजाम दिया जा सकता है। धीरे धीरे जब जांच आगे बढ़ी तो पता लगा कि स्कैम की जड़ें बेहद ज्यादा गहरी हैं। इसी वजह से 50 जगहों पर एक साथ रेड की गई। हम नहीं चाहते थे कि मामले से जुड़ा कोई भी आरोपी सजग हो सके। हमारी योजना सभी आरोपियों को धर दबोचने की है। एजेंसी इस बात को ध्यान में रख रही है कि किसी भी आरोपी को साक्ष्यों से खिलवाड़ ना करने दिया जाए।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...