8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराष्ट्रीयरेसलर सुशील कुमार पर आरोप तय, हत्या समेत इन धाराओं में चलेगा...

रेसलर सुशील कुमार पर आरोप तय, हत्या समेत इन धाराओं में चलेगा केस

Published on

नई दिल्ली,

पहलवान सागर धनखड़ हत्या के मामले में रेसलर सुशील कुमार और 17 अन्य के खिलाफ हत्या समेत कई संगीन धाराओं में आरोप तय किए गए हैं. दिल्ली की एक कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा, गैरकानूनी जमावड़ा और आपराधिक साजिश का मुकदमा चलेगा. इसके अलावा कोर्ट ने मामले में फरार 2 आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किए हैं.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि पिछले साल 4-5 मई की रात दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ओलंपियन सुशील कुमार अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा था. यहां उन्होंने मारपीट की. इस मारपीट में पहलवान सागर धनखड़ बुरी तरह जख्मी हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई. पिटाई करने के बाद अगले दिन से ही सुशील कुमार फरार चल रहा था. 17 दिन बाद 23 मई को सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. फिलहाल सुशील कुमार समेत इस हत्याकांड से जुड़े कई आरोपी पुलिस हिरासत में है और तिहाड़ जेल में बंद हैं.

20 लोगों को बनाया गया आरोपी
दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार समेत 20 लोगों को आरोपी बनाया है. जिसमें से 18 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश लगातार की जा रही है. जानकारी के मुताबिक इस केस में करीब 170 पेज की चार्जशीट है और इसमें 1000 पेज एनेक्चर हैं. यानी कुल 1100 पेजों की चार्जशीट दाखिल की गई है. पुलिस ने मामले में 155 गवाह बनाए हैं.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this