भोपाल
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान कुल 150 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी, एडीएम श्री सुमित पांडेय एवं श्री अंकुर मेश्राम ने उपस्थित रहकर आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदक से धैर्यपूर्वक चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
Read Also: अशोका गार्डन इलाके में उधारी के 30 हजार रुपये मांगे तो दोस्त के सीने में घोंपा चाकू
इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निराकरण किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। कार्यक्रम में एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे उनके समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है।
