16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के जहांगीरपुरी में मंदिर के भीतर दो नाबालिग ग्रुपों में झड़प,...

दिल्ली के जहांगीरपुरी में मंदिर के भीतर दो नाबालिग ग्रुपों में झड़प, पत्थरबाजी, 2 घायल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मंदिर में दो नाबालिग ग्रुप में झड़प हो गई और देखते ही देखते पत्थरबाजी होने लगी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दो नाबालिग घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है.

घटना का वीडियो भी वायरल
घटना का एक कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कुछ लड़के एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने कहा कि यह घटना सोमवार को रात 8:15 बजे के आसपास हुई थी और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है.

पुलिस अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘हमें मंदिर में पत्थरबाजी की घटना के बारे में कई पीसीआर कॉल मिलीं. महिंद्रा पार्क पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों समूह एक ही समुदाय से थे और आपस में भिड़ गए थे.’ अधिकारी ने आगे कहा कि दोनों समूहों के बीच पहले से ही विवाद था और इससे पहले तीन नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

अफवाह फैलाने वालों पर भी होगा एक्शन
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना को गलत तरीके से पेश किया, जिससे साम्प्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई. हमारी साइबर टीम ने उन सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की है, जो इस घटना के बारे में गलत जानकारी फैला रहे थे. उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...

बीएचईएल के 5000 मेगावाट सोलर प्लांट से 12 लाख की केबिल चोरी — पुलिस कर रही है जांच,कारखाने में बिजली सप्लाई प्रभावित

भोपाल गोविन्दपुरा स्थित बीएचईएल के 5000 मेगावाट के सोलर प्लांट में गत दिवस 12 लाख...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...