14.8 C
London
Monday, June 9, 2025
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-एनसीआर में छाए बादल, बारिश के आसार, यूपी से लेकर मुंबई तक...

दिल्ली-एनसीआर में छाए बादल, बारिश के आसार, यूपी से लेकर मुंबई तक मौसम का हाल जानिए

Published on

नई दिल्ली:

देश भर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। दिल्ली में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। IMD के अनुसार, दिन में हल्के बादल और हवाएं चलेंगी। अगले दो दिन तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। 27 और 28 फरवरी को हल्की बारिश से तापमान में फिर गिरावट आएगी। 26 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री के बीच रहेगा। उसके बाद 27 और 28 फरवरी को बारिश की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 93 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में सुबह AQI 188 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

यूपी में बारिश से बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। हल्की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा थोड़ा और नीचे जा सकता है। 27 फरवरी से प्रदेश में बारिश के आसार हैं। यह बारिश अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है। कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। 2 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर साफ हो जाएगा। फिलहाल प्रदेश में दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड पड़ रही है। 26 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।

हरियाणा-पंजाब में न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक
हरियाणा और पंजाब में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री, रोहतक में 12.6 डिग्री और सिरसा में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री, हिसार और करनाल में 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री, लुधियाना में 14.3 डिग्री और मोहाली में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला में 12.7 डिग्री, बठिंडा में 13.0 डिग्री, पठानकोट में 13.3 डिग्री और फरीदकोट में 13.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मुंबई में गर्म हवाओं की चेतावनी
IMD ने मुंबई और आसपास के जिलों में गर्म हवाओं की चेतावनी जारी की है। बढ़ते तापमान को देखते हुए IMD ने मंगलवार और बुधवार को कोंकण क्षेत्र के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। IMD ने 25 और 26 फरवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

एमपी में मौसम शुष्क
मध्य प्रदेश के कई शहरों में पारा गिरता नजर आ रहा है। भोपाल सहित कई जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। यह स्थिति आगे भी बनी रह सकती है। बुधवार से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। भोपाल में आसमान साफ रहेगा। हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजस्थान में गिरने लगा है तापमान
राजस्थान में मौसम बदल गया है। पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कई शहरों में तापमान बढ़ने के बाद फिर गिरने लगा है। न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, कई जिलों में बारिश की संभावना है। 27 फरवरी से अगले तीन दिनों तक कई जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश के कारण सुबह, शाम और रात में सर्द हवाएं चलेंगी।

27 फरवरी को बीकानेर संभाग के कई जिलों में बारिश हो सकती है। 28 फरवरी और 1 मार्च को बीकानेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में भी बारिश हो सकती है। 27 फरवरी को 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ में मेघगर्जन के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिर सकती है।

Views: 0

Latest articles

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी की एक शिक्षा के लिए सार्थक पहल

भेल भोपालसार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सेवा बस्ती में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया,...

अल्पना तिराहे पर नाला बना जलभराव की समस्या, सड़क पर उतरे सांसद आलोक शर्मा

भोपाल— कलेक्टर बोले तीन दिन में बनाएं प्राक्कलन, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर, डीआरएम ननि कमिश्नर,...

More like this

Monsoon 2025 भारत में ‘जल्दी’ पहुँची बारिश मौसम में आया बड़ा बदलाव

Monsoon 2025: भारत में इस समय मॉनसून 2025 का असर साफ़ दिख रहा है।...

FIRST INDIAN PRIVATE COMPANY: अनिल अंबानी की कंपनी बनी गोला-बारूद बनाने वाली भारत की पहली प्राइवेट कंपनी

FIRST INDIAN PRIVATE COMPANY: अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह की प्रमुख कंपनी...