17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयED के छठे समन पर भी पेश नहीं हुए CM केजरीवाल, AAP...

ED के छठे समन पर भी पेश नहीं हुए CM केजरीवाल, AAP बोली- कोर्ट के फैसले का इंतजार करे जांच एजेंसी

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले में मिले ईडी के समन को एक बार फिर स्किप कर दिया है. वह ईडी के सामने पूछताछ के लिए छठी बार बुलाए गए थे, लेकिन उन्होंने वहां नहीं जाने का फैसला लिया है. आम आदमी पार्टी की ओर से समन को गैरकानूनी बताया गया है. AAP ने कहा कि ईडी के समन की वैधता का मामला अब कोर्ट में है तो ईडी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए.

बीजेपी ने केजरीवाल के समन स्किप करने को आपराधिक कृत्य बताया है. बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने आईपीसी की धारा 174 के तहत ऑफेंस किया है तो कोर्ट ने सीआरपीसी की धारा 204 उन्हें कोर्ट आने के लिए समन जारी किया. यह तो पुष्टि हो गई कि समन कानूनी है, तभी आपको कोर्ट ने समन किया कि आप पेश क्यों नहीं हुए.

दिल्ली के हेमंत बनते जा रहे केजरीवाल: BJP
समन पर पेश न होकर केजरीवाल दिल्ली के हेमंत बनने जा रहे हैं. आप कब तक भागेंगे आपको जवाब देना पड़ेगा. सबको पता है आपने दलाली खाई है. तभी आपके उपमुख्यमंत्री और सांसद जेल में हैं. आप सच्चाई से बचना चाहते हैं, लेकिन बच नहीं सकते. केजरीवाल कबूतर की तरह आंखें बंद कर रहे हैं लेकिन सच्चाई छुप नहीं सकती.

अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने ED को आईना नहीं दिखाया है बल्कि केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने यह बताया है कि कानून का मजाक कैसे उड़ाते हैं. न्यायालय की अवमानना उन्होंने की है. कोर्ट ने इसे माना और 204 के तहत बुलाया. आपको कोर्ट का भी जवाब देना है और ED का सामना भी करना है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...