17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयअलीपुर अग्निकांड ने ली 11 लोगों की जान, सीएम केजरीवाल ने किया...

अलीपुर अग्निकांड ने ली 11 लोगों की जान, सीएम केजरीवाल ने किया 10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के अलीपुर में गुरुवार शाम को हुए अग्निकांड में 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई. वहीं चार लोग घायल हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शुक्रवार को इलाके का दौरा किया और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया. अलीपुर पहुंचे सीएम केजरीवाल ने कहा कि पेंट ज्वलनशील पदार्थ होता है. लोगों ने बताया कि आग लगने से फैक्ट्री में रखा केमिकल नालियों में बहने लगा. इस वजह से आसपास की कई दुकानों और घरों में भी आग लग गई. इस घटना में झुलसने से 11 लोगों की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं. सभी पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है.

मुआवजे के बारे में जानकारी देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन सभी के परिवारजनों को दिल्ली सरकार की तरफ से 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा जो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, उनकों दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से झुलसे लोगों को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जबकि दो लोग मामूली रूप से झुलस कर घायल हो गए हैं.

सीएम ने बताया कि इस आग की चपेट में आने से आसपास की जो दुकानें और घर जल गए हैं, उसके नुकसान का आंकलन किया जाएगा और पॉलिसी के अनुसार उनको मुआवजा दिया जाएगा. इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारी को निर्देश दिया जा चुका है. इसके अलावा, लोगों का जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भी सरकार पॉलिसी के अनुसार भरपाई करेगी. किसी की मौत की कोई कीमत नहीं लगा सकता. हम अपनी तरफ से जो भी मदद कर सकते हैं, वो मदद करेंगे.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि यहां लोगों से मुलाकात के दौरान दो मुद्दे निकल कर सामने आए. पहला, फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से आई थी. इस मामले की जांच करने के लिए हम आदेश दे रहे हैं. अगर जांच में सामने आता है कि घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची है तो इसके लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, किसी भी हालत में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. लोगों की यह भी शिकायत है कि यह आवासीय क्षेत्र है. आवासीय क्षेत्र होने के बावजूद यहां फैक्ट्री कैसे चल रही थी. इसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...