11.8 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराष्ट्रीयसीएनजी से दिल्ली में चलने वाली बसें डीटीसी से पूरी तरह होंगी...

सीएनजी से दिल्ली में चलने वाली बसें डीटीसी से पूरी तरह होंगी बाहर… क्या है नई सरकार की तैयारी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में बीजेपी की नई सरकार काफी ऐक्टिव मोड पर काम कर रही है। जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार का खास फोकस देखने को मिला रहा है। उसी क्रम में दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों को लेकर बड़ा फैसला किया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कार्यभार संभालने के एक दिन बाद शुक्रवार को कहा कि अगले डेढ़ साल में शहर के सार्वजनिक परिवहन बस बेड़े में 11,000 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा। दिल्ली परिवहन निगम के सीएनजी बसों के बेड़े में से 50 प्रतिशत को हटा दिया गया है। नए परिवहन मंत्री ने बताया कि बाकी बची बसों को भी अगले कुछ महीनों में सेवा से बाहर कर दिया जाएगा।

सिंह ने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली परिवहन निगम के सीएनजी बसों के बेड़े में से 50 प्रतिशत को हटा दिया गया है और शेष बसों को भी अगले कुछ महीनों में सेवा से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘इलेक्ट्रिक बस आनी शुरू हो गई हैं और 1,500 बसों का पहले ही शहर की सड़कों पर परिचालन हो रहा है। अगले डेढ़ साल में सार्वजनिक परिवहन बस बेड़े में 11,000 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा।’

मंत्री ने आश्वासन दिया कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी रहेगी और कहा कि आने वाले दिनों में शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में काफी सुधार होगा। बता दें कि दिल्ली में एयर पल्यूशन की समस्या से लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। दिल्ली की नई सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है, जिससे पल्यूशन का स्तर कंट्रोल में रहे।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अफसरों के बीच हुई मारपीट, प्रबंध्न ने किया निलंबित

भोपाल भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...