10.2 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराष्ट्रीयपक्षपात और गलत जानकारी की शिकायतें, केंद्र सरकार ने विकिपीडिया को भेजा...

पक्षपात और गलत जानकारी की शिकायतें, केंद्र सरकार ने विकिपीडिया को भेजा नोटिस

Published on

नई दिल्ली

भारत सरकार ने विकिपीडिया को नोटिस भेजा है। सरकार को विकिपीडिया पर पक्षपात और गलत जानकारी की शिकायतें मिली हैं। यह नोटिस मंगलवार को जारी हुआ। सरकार ने पूछा है कि क्या विकिपीडिया सिर्फ एक माध्यम है या प्रकाशक? विकिपीडिया खुद को फ्री ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया बताता है। कोई भी विकिपीडिया पर एडिट पेज बना या एडिट कर सकता है। लेकिन भारत में विकिपीडिया पर गलत और मानहानिकारक सामग्री के आरोप लगे हैं। इसके कारण विकिपीडिया कई कानूनी मामलों का सामना कर रहा है।

इसलिए सरकार ने भेजा नोटिस
सरकार ने न्यूज एजेंसी के साथ चल रहे कानूनी विवाद के बीच ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया विकिपीडिया को नोटिस भेजा है। सरकार ने विकिपीडिया को पत्र लिखकर वेबसाइट पर पक्षपात और गलत जानकारियों की कई शिकायतें भेजी हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने वेबसाइट पर कुछ खास लोगों के संपादकीय नियंत्रण की तरफ भी इशारा किया है। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने सवाल उठाया है कि विकिपीडिया को एक मध्यस्थ के बजाय प्रकाशक क्यों नहीं माना जाना चाहिए।

दिल्ली हाईकोर्ट ने भी उठाए थे सवाल
5 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने विकिपीडिया को ANI के एंट्री पेज पर बदलाव करने वालों की जानकारी का खुलासा न करने पर अवमानना नोटिस जारी किया था। न्यूज एजेंसी की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे में अपने आदेश का पालन न करने से नाराज होकर अदालत ने विकिपीडिया से कहा था कि अगर वह भारत में काम नहीं करना चाहता है तो उसे ऐसा करने की जरूरत नहीं है। कोर्ट केंद्र सरकार से इस प्लेटफॉर्म को देश में ब्लॉक करने के लिए कहेगी।

एएनआई से चल रहा कानूनी विवाद
अगस्त में, अदालत ने विकिपीडिया को ANI पेज पर कथित रूप से मानहानिकारक बदलाव करने वालों की पहचान उजागर करने का आदेश दिया था। अदालत ने चेतावनी दी थी कि अगर उसके आदेशों का पालन नहीं किया गया तो वह वेबसाइट को बंद कर देगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने सितंबर में विकिपीडिया पेज के संपादन करने के तरीके को खतरनाक बताया था। कोर्ट ने कहा था कि कोई भी विकिपीडिया पेज संपादित कर सकता है। बिना रोक-टोक एडिट से खतरे हो सकते हैं, खासकर व्यक्तियों या संस्थाओं के बारे में संवेदनशील जानकारी के मामले में।

विकिपीडिया का क्या है कहना
विकिपीडिया के वकीलों ने आश्वासन दिया कि इस्तेमाल करने वालों को कोई भी सामग्री बनाते या अपडेट करते समय कानूनी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म में उपयोगकर्ता के योगदान को नियंत्रित करने और कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नीतियां हैं।

विकिपीडिया का आगाज 2000 के दशक में हुआ था। इसका उद्देश्य ज्ञान और जानकारी तक मुफ्त पहुंच प्रदान करना था। पिछले दो दशकों में, मंच का काफी विकास हुआ है। आज विकिपीडिया के पास 300 से अधिक भाषाओं में 5.6 करोड़ से अधिक लेख हैं। इसकी लगभग 89 फीसदी सामग्री अंग्रेजी भाषा के अलावा अन्य भाषाओं में उपलब्ध है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...