11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयचीन के डर की वजह से अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा...

चीन के डर की वजह से अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रही है कांग्रेस?

Published on

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि चीन के डर की वजह से कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में किसी को भी उम्मीदवार नहीं बनाया है। हालांकि सोशल मीडिया पर किया गया ये दावा पूरी तरह से फर्जी है। फेसबुक पर Mayur Vashi नाम के एक यूजर ने फेसबुक पर पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए दावा किया कि पूर्वोत्तर राज्य से शुरू होने के बावजूद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अरुणाचल प्रदेश से नहीं गुजरी इसके साथ ही इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश से किसी को भी उम्मीदवार नहीं बनाया है। सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स ने भी इस पोस्ट को इसी दावे के साथ शेयर किया है।

क्या मिला पड़ताल में?
हालांकि जब विश्वास न्यूज ने इस मामले की पड़ताल की चुनाव आयोग से उन्हें कुछ जानकारी मिली। चुनाव आयोग की अधिसूचना (आर्काइव लिंक) के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों (अरुणाचल पश्चिम, अरुणाचल पूर्व) पर पहले चरण के तहत 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा।इसके साथ ही उनकी टीम ने उम्मीदवारों के नाम चेक किए दो चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों को खड़ा किया है। जिसमें अरुणाचल प्रदेश (पूर्व) से बोसीराम सिराम और अरुणाचल प्रदेश (पश्चिम) से नाबाम तुकी का नाम शामिल है।

अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस के दो उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव के साथ ही अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। जिसके लिए कांग्रेस ने कुछ 34 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।जिसके बाद ये साबित हो गया कि सोशल मीडिया पर किया गया दावा पूरी तरह से फर्जी है। कांग्रेस अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव दोनों ही लड़ रही है। दोनों चुनाव के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों का ऐलान भी कर दिया है।

उस वायरल पोस्ट में एक दावा ये भी किया जा रहा है कि पूर्वोत्तर से शुरू होने के बावजूद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अरुणाचल प्रदेश से नहीं गुजरी। हालांकि जब विश्वास न्यूज की टीम ने इस बारे में गूगल पर सर्च किया तो उन्हें कई न्यूज रिपोर्ट्स मिली जिसमें बताया गया है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अरुणाचल प्रदेश से गुजरी है। सीएनबीसी 18.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार असम से होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब अरुणाचल प्रदेश पहुंची तो वहां पर कांग्रेस प्रमुख नाबाम तुकी ने उनका स्वागत किया था। जब इस बारे में नाबाम तुकी से विश्वास न्यूज की टीम ने बातचीत की तो उन्होंने वायरल दावे को फेक बताते हुए कहा कि कांग्रेस अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा दोनों ही चुनाव लड़ रही है। वायरल पोस्ट जिस ग्रुप में शेयर किया गया है उसमें तीन हजार यूजर्स हैं।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...