10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीय'साइकिल से चांद तक...' सोशल मीडिया पर वायरल हुई PHOTO, इसरो को...

‘साइकिल से चांद तक…’ सोशल मीडिया पर वायरल हुई PHOTO, इसरो को ऑल द बेस्ट बोल रहा भारत

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो आज यानी 23 अगस्त को इतिहास रचने की तैयारी में है. चंद्रयान-3 आज दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र की उस सतह पर उतरेगा, जहां आज से पहले दुनिया के किसी भी देश ने उपग्रह उतारने में सफलता हासिल नहीं की है. चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई की दोपहर श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी थी. 40 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के बाद आज शाम करीब 6 बजे ये चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर लैंडिंग करेगा.

इस बीच भारत के कोने कोने में हर धर्म और संप्रदाय से जुड़े लोग इस मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. देश के अलग अलग हिस्सों में पूजा, हवन हो रहा है. राजस्थान के अजमेर शरीफ में भी लोगों ने मिशन के लिए दुआ मांगी.इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं. वहीं एक और तस्वीर काफी वायरल हो रही है. जिस पर टेक्स्ट में लिखा है, ‘साइकिल से, चांद तक.’ इस तस्वीर में साइकिल पर रॉकेट रखकर ले जाते शख्स को देखा जा सकता है. साथ में एक और शख्स भी है.

क्या है तस्वीर के पीछे की कहानी?
इस तस्वीर में बांए तरफ चंद्रयान-3 के लॉन्च किए जाने के दौरान वाली तस्वीर है. जबकि आसमान में ऊपर चांद चमकता हुआ दिख रहा है. इसी तस्वीर को शेयर करते हुए लोग चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो को ऑल द बेस्ट बोल रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, ये तस्वीर साल 1963 की है. वायरल तस्वीर को एडिट करके बनाया गया है.कभी वो वक्त था, जब दुनिया इस तस्वीर को लेकर भारत पर हंस रही थी. वहीं आज के समय में भारत दुनिया को अंतरिक्ष में रास्ता दिखा रहा है. आज इसरो न केवल मून मिशन में सफलता हासिल करने को तैयार है, बल्कि वो दुनिया के तमाम देशों की सैटेलाइट्स भी लॉन्च कर रहा है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...