17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में नौ सड़कों के पुनर्निर्माण का फैसला, ट्रैफिक में सुधार के...

दिल्ली में नौ सड़कों के पुनर्निर्माण का फैसला, ट्रैफिक में सुधार के साथ बदलेगी तस्वीर

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने शाहदरा जिले में नौ सड़कों के पुनर्निर्माण और उन्हें मजबूत बनाने वाले प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस पहल का उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के साथ समग्र कनेक्टिविटी को बढ़ाना है। सड़क के सुदृढ़ीकरण परियोजनाओं से शहर के निवासियों को फायदा मिलेगा। इन सड़कों में सुधार से क्षेत्र में हजारों लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे भीड़भाड़ कम होगी। मेन रोड और आवासीय एरिया के बीच इंटर-कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

शाहदरा में सड़कों की बदलेगी तस्वीर
पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने शाहदरा जिले में नौ सड़कों के पुनर्निर्माण और उन्हें मजबूत बनाने वाली परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। हाल ही में की गई घोषणा के अनुसार, इस का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था और आवागमन के अनुभवों को बेहतर बनाना है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी को बढ़ाना भी है। मंजूर परियोजनाओं में शाहदरा की कुल नौ सड़कें शामिल होंगी।

इसलिए लिया गया रोड के पुनर्निर्माण का फैसला
आतिशी ने कहा कि वैश्विक मानकों को पूरा करने वाले सुरक्षित परिवहन नेटवर्क स्थापित करने के लिए ये कदम उठाया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों का पुनर्निर्माण काफी समय पहले किया गया था, जिसके कारण ये धीरे-धीरे खराब होने लगी थीं।

फैसले पर मंत्री आतिशी ने क्या कहा
आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार का जोर वैश्विक मानकों का पालन करते हुए एक मजबूत और सुरक्षित परिवहन नेटवर्क स्थापित करने पर है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि ये सड़क परियोजनाएं शहर के निवासियों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी। इन सड़कों में सुधार से क्षेत्र में हजारों लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा क्योंकि इससे भीड़भाड़ कम होगी। मुख्य सड़कों और आवासीय क्षेत्रों के बीच अंतर-कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...