11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi: 1 घंटे तक रेकी, 11 राउंड फायर, शरीर को छलनी कर...

Delhi: 1 घंटे तक रेकी, 11 राउंड फायर, शरीर को छलनी कर गईं 8 गोलियां… नादिर शाह हत्याकांड में खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में गुरुवार को हुई नादिर शाह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस सूत्रों मुताबिक, नादिर शाह पर शूटर ने 11 गोलियां चलाई, जिसमें से 8 गोली उसके शरीर में लगी. इतना ही नहीं हत्या को अंजाम देने से पहले शूटर ने करीब 1 घंटे तक रेकी की.

शूटर जिम के आस पास ही घूमते रहे और मौका मिलते ही नादिर शाह को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के मुताबिक, किसी प्रोफेशनल गैंग ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. वहीं, नादिर के पिता अफगानी थे. जानकारी के मुताबिक, नादिर शाह दुबई में रहने लगा था. उस पर डकैति सहित कई मुकदमे दर्ज थे और कोर्ट तारीख पर पेशी के लिए दिल्ली आता-जाता रहता था. फिलहाल, पुलिस की कई टीमें इस हत्याकांड को सुलझाने में लगी है.

बता दें कि दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में गुरुवार को जिम से बाहर निकलते वक्त नादिर शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के तुरंत बाद पीड़ित को मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सोशल मीडिया पर गैंगस्टर रोहित गोदारा की एक कथित पोस्ट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

इससे पहले गोदारा ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के साथ मिलकर कनाडा के वैंकूवर द्वीप पर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना की भी जिम्मेदारी ली थी.

दुबई में रहता था नादिर शाह
जानकारी के मुताबिक, नादिर शाह दुबई में रहने लगा था. उस पर डकैति सहित कई मुकदमे दर्ज थे और कोर्ट तारीख पर पेशी के लिए दिल्ली आता-जाता रहता था. दुबई में उसका होटल है. वो इस बार किसी मामले में कोर्ट में पेश होने के लिए आया था. नादिर अमर कॉलोनी में रहता था. हत्या के मामले में पुलिस को लोकल गैंग पर संदेह है. वारदात के बाद लोकल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीम भी आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...