12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली बम ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 10 नवंबर को दिल्ली के लालकिले के बाहर हुए बम ब्लास्ट मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया युवक फरज़ाबाद के शौऐब के नाम से पहचाना गया है, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल पाया गया। इस मामले में शौऐब सातवां आरोपी है। एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि शौऐब ने मुख्य आरोपी आतंकी उमर और उसके साथियों को दिल्ली में विस्फोटक पहुंचाने में मदद की थी। उसने न केवल उमर और उसके सहयोगियों को ठिकाना, भागने का रास्ता और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराई, बल्कि उनके लिए फर्जी पहचान पत्र और सुविधाएं भी तैयार करवाई थीं।  विस्फोट में 15 लोगों की मौत, दो दर्जन घायल लालकिले के निकट हुए इस धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे।

Read Also: सीहोर के वीआईटी कॉलेज में उपद्रव, छात्रों ने गाड़ियों में लगाई आग, छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन

इससे पहले एनआईए मुख्य आरोपी उमर सहित छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।  गिरफ्तार आरोपी की भूमिका जांच के अनुसार  शौऐब ने उमर को छिपने की व्यवस्था दी, हथियार और विस्फोटक ले जाने में सहयोग किया उसे हरियाणा के नूंह तक पहुँचाने में मदद की दिल्ली में उसकी गतिविधियों को कवर किया अब नूंह और अलीगढ़ ले जाया जाएगा एनआईए के अनुसार शौऐब से पूछताछ में मिली जानकारियाँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। टीम उसे नूंह और अलीगढ़ ले जाकर घटनास्थलों, संपर्कों और नेटवर्क की पहचान कराएगी। जांच एजेंसी का मानना है कि शौऐब का स्थानीय और अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल से भी संबंध हो सकता है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...