18.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराष्ट्रीयजंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

Published on

नई दिल्ली।
निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर से आए हजारों  ईपीएस-95 पेंशनभोगियों ने अपने अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भीड़ में शामिल सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर 2022 के निर्णय को देश के सभी इक्जामपटेड और नॉन  इक्जामपटेड  कर्मचारियों पर बिना किसी अपवाद के लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई  इक्जामपटेड ट्रस्ट कर्मचारियों के ज्वाईन्ट आप्शन फार्म ट्रस्ट नियमों के आधार पर गलत तरीके से अस्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने सरकार से इन सभी कर्मचारियों को वास्तविक वेतन के आधार पर पेंशन लागू करने की मांग की। न्यूनतम पेंशन 1000 से बढ़ाकर 7500 रुपये करने की मांग सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मौजूदा महंगाई के दौर का हवाला देते हुए कहा कि मात्र 1000 रुपये मासिक पेंशन पर जीवनयापन असंभव हो गया है। इसलिए न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 7500 रुपये प्रति माह करने तथा उस पर महंगाई भत्ता देने की मांग को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

Read Also: सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

मध्यप्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल मध्यप्रदेश से अखिल भारतीय महासचिव चन्द्रशेखर परसाई, साथ ही जेपी गौड़, अशोक शर्मा, महेश मालवीय, एनआर शर्मा, विनोद अग्रवाल, एससी निगम, जेपीएस परमार सहित अनेक सेवानिवृत्त कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हुए और अपनी आवाज बुलंद की।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...