13.7 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली–एनसीआर और जयपुर में पाँच ठिकानों पर छापेमारी

ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली–एनसीआर और जयपुर में पाँच ठिकानों पर छापेमारी

Published on

नई दिल्ली।
मादक पदार्थों के अंतरराष्ट्रीय गिरोहों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। पिछले साल नवंबर में जब्त हुए 82.53 किलो कोकीन से जुड़े 900 करोड़ रुपये के ड्रग तस्करी मामले में ईडी ने दिल्ली–एनसीआर और जयपुर के विभिन्न पाँच ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने बताया कि इस ड्रग नेटवर्क को भारत में सक्रिय कई सिंडिकेट संचालित करते थे। पिछले एक वर्ष में मामले से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़िए: Bihar Election Result: तारापुर सीट पर चला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का जादू, 45,000 से अधिक वोटों से जीते

ईडी को शक है कि इस पूरे नेटवर्क में कई विदेशी फंडिंग चैनल जुड़े हुए हैं, जिसकी जांच के लिए टीम लगातार मोबाइल डेटा, बैंकिंग लेन-देन और डिजिटल दस्तावेज खंगाल रही है। छापेमारी के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, विदेशी लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और डिजिटल सबूत मिले हैं। बताया जा रहा है कि पिछले साल पकड़ी गई यह 82 किलो से अधिक कोकीन समुद्री मार्ग से भारत लाई गई थी। जांच एजेंसी ने इससे जुड़े कई मॉड्यूल पहले ही गिरफ्तार कर लिए हैं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...