7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्लीः ACB का एक्शन, MCD के क्लर्क को 2 लाख की रिश्वत...

दिल्लीः ACB का एक्शन, MCD के क्लर्क को 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली,

एंटी करप्शन ब्रांच ने MCD के एक क्लर्क इंद्रजीत को 2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एमसीडी ने सिविल लाइन्स ज़ोन में 26 जुलाई को एक संपत्ति सील की थी, जिसकी पेनाल्टी 20 लाख रुपये थी. आरोप है कि इंद्रजीत ने इस पेनाल्टी को कम करके 5,16000 कर दिया था. इसके बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी.

इसके बाद एंटी करप्शन ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. लिहाजा क्लर्क इंद्रजीत को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी क्लर्क से पूछताछ की जा रही है. इससे पहले सेंट्रल इन्विटिगेशन ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. इंस्पेक्टर की पहचान सज्जन सिंह यादव जबकि कांस्टेबल की पहचान अमित लुच्चा के रूप में हुई थी.

CBI के अधिकारियों के मुताबिक, शिकायकर्ता ने बताया कि जालसाजी के एक मुकदमे में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी थी जिसमें पीड़ित का नाम गवाह के तौर पर दर्ज था. शिकायतकर्ता ने बताया कि उस केस के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सज्जन सिंह यादव ने पीड़ित से सम्पर्क किया और कहा कि अगर वो साढ़े चार लाख रुपए नहीं देगा तो सप्लीमेट्री चार्जशीट में उसे आरोपी बना दिया जाएगा.

पीड़ित से कहा गया कि 24 अप्रैल को भुवनेश्वर एयरपोर्ट आ जाए, जहां पर कांस्टेबल अमित उससे सम्पर्क करेगा. इस बात की पूरी जानकारी शिकायतकर्ता ने सीबीआई को दे दी. शिकायतकर्ता ने बताया कि वह रिश्वत देना नहीं चाहता था, इसलिए मामले की जानकारी सीबीआई को दे दी.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...