4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: मामूली विवाद पर दोस्तों ने किया हमला, युवक के प्राइवेट पार्ट...

दिल्ली: मामूली विवाद पर दोस्तों ने किया हमला, युवक के प्राइवेट पार्ट में लगी चोट, हालत गंभीर

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक 22 साल के युवक पर उसके दोस्त द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस हमले में युवक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें आईं हैं और उसकी हालत नाजुक है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 11 जनवरी की है, जब सोनू नाम के युवक पर उसके दोस्तों ने हमला कर दिया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमला किसी निजी विवाद के चलते किया गया था.

हमले के बाद, सोनू के भाई ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक सोनू को गहरी चोट लगी है. इलाज के लिए उसे एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है. पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार कोशिश कर रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी को जल्द से जल्द पकड़कर सजा दी जानी चाहिए. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास आरोपी के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किस कारण से हुआ और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...