10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeराष्ट्रीयरोहिंग्या घुसपैठियों पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, ये अधिकार देने...

रोहिंग्या घुसपैठियों पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, ये अधिकार देने से किया इनकार

Published on

नई दिल्ली,

भारत में अवैध रूप से घुसपैठ कर राजधानी में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के बच्चों को दिल्ली के सरकारी स्कूल में एडमिशन देने की मांग वाली याचिका दिल्ली हाई कोर्ट से खारिज हो गई है. अदालत का कहना है कि शिक्षा का अधिकार सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए है. दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को अपनी अपील का ज्ञापन गृह मंत्रालय को देने के लिए कहा है. कोर्ट ने गृह मंत्रालय से ज्ञापन पर कानून के मुताबिक जल्द से जल्द फैसला लेने के लिए भी कहा है.

‘शिक्षा का अधिकार सिर्फ भारतीयों के लिए’
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि शिक्षा का अधिकार (Right To Education) सिर्फ भारत के नागरिकों के लिए है. दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान अपनी टिप्पणी में कहा कि आपको पहले उचित अथॉरिटी के पास जाना चहिए था. लेकिन आप तो सीधा कोर्ट आ गए.

‘कोर्ट नागरिकता नहीं दे सकता’
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि यह हम तय नहीं कर सकते हैं. यह पॉलिसी का मामला है. अदालत ने कहा कि कोर्ट नागरिकता नहीं दे सकता है, नागरिकता देना सरकार का काम है. साथ ही कोर्ट ने इसे अंतरराष्ट्रीय मामला करार दिया है.

‘यह कोई छोटा मामला नहीं है’
कोर्ट ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय मामला है. यह कोई छोटा मामला नहीं है. यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला भी है. अर्जी दाखिल करते समय आपको देखना चहिए कि सुप्रीम कोर्ट ने असम एकॉर्ड में क्या फैसला दिया है.

कौन हैं रोहिंग्या और म्यांमार से क्यों भागे?
रोहिंग्या, सुन्नी मुसलमान हैं, जो म्यांमार के रखाइन प्रांत में रहते थे. बौद्ध आबादी वाले म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमान माइनॉरिटी में हैं. इनकी आबादी 10 लाख से कुछ ज्यादा बताई जाती रही. लगातार सैन्य शासन के बाद थोड़े स्थिर हुए इस देश में जनगणना के दौरान रोहिंग्याओं को शामिल नहीं किया गया. कहा गया कि वे बांग्लादेश से यहां जबरन चले आए और उन्हें लौट जाना चाहिए.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...