13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: सरकारी बसों और डिपो से हटेंगे केजरीवाल के पोस्टर, परिवहन विभाग...

दिल्ली: सरकारी बसों और डिपो से हटेंगे केजरीवाल के पोस्टर, परिवहन विभाग का आदेश

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में डीटीसी बसों और डिपो से सभी राजनीतिक पोस्टर हटाने का आदेश जारी किया है. कैलाश गहलोत के मंत्रालय द्वारा जारी किए गए इस आदेश के बाद अब दिल्ली की डीटीसी बसों से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पोस्टर हटा दिए जाएंगे. दरअसल, दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन बसों और डिपो में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तस्वीरें लगी हुई हैं.

परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया, “सक्षम प्राधिकारी से मिले निर्देश के सिलसिले में, सभी डिपो मैनेजर्स को निर्देश दिया जाता है कि वे दिल्ली परिवहन निगम की बसों और डिपो परिसर से सभी राजनीतिक पोस्टर तत्काल प्रभाव से हटा दें. सभी संबंधित डिपो प्रबंधकों को निर्देश दिया जाता है कि वे निर्देशों का पालन करें और उच्च प्राधिकारी के अनुसरण के लिए आदेश का अनुपालन प्रस्तुत करें.”

इसी महीने केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा
अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद AAP विधायक आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया. केजरीवाल ने इस्तीफा देते वक्त कहा था, “मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तब तक नहीं बैठूंगा, जब तक दिल्ली की जनता फिर से चुनकर मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं दे देती.”

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...